लाइव न्यूज़ :

इन हरी पत्तियों को सब्जी में डालकर खाएं, डायबिटीज, कैंसर, बीपी, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: August 7, 2018 13:18 IST

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सहजन की पत्तियों का रस निकालकर काढ़ा बनाकर देने से लाभ मिलता है।  

Open in App

सहजन की हरी पत्तियों का सब्जी, दाल और सांभर आदि में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सहजन को कई जगह मुनगा, सूरजने की फली और कहीं मुरिंगा बोला जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर सहजन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह आपके ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में सहायक हैं। भोजन के रूप में उपयोग होने की अपेक्षा दवा के रूप में ड्रमस्टिक का उपयोग सबसे अधिक होता है। सहजन के जड़ में उत्कृष्ट पोषक तत्व पाये जाते हैं और इसमें फाइटोकेमिकल कंपाउंड एवं एल्केनॉयड पाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सहजन की पत्तियों का रस निकालकर काढ़ा बनाकर देने से लाभ मिलता है।  

सहजन के पत्ते ही क्यों

जर्नल यूरोपीयन रिव्यु फॉर मेडिकल एंड फार्मकलाजिकल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सहजन के पत्तों के रस से अल्फा ग्लुकोसिडेस  और पैन्क्रीऐटिक अल्फा-एमिलेस एंजाइमों को रोकने में मदद मिलती है। ये तब बढ़ जाते हैं, जब व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होता है। इसके पत्तों का एंटी हाइपरग्लाइसेमिया प्रभाव पड़ता है। इन पत्तों से ग्लूकोज सहनशीलता में सुधार लाने और ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इनसे नाइट्रिक एसिड व सीरम ग्लूकोज कम करने और सीरम इंसुलिन व प्रोटीन लेवल बढ़ाने में भी मदद मिलती है। 

सहजन के पत्ते न केवल कोलेस्ट्रॉल मिसेलाइजेशन रोकने में सहायक हैं बलकी इनके एंजाइम कोलेस्ट्रॉल के संश्लेषण में भी मदगार हैं। ये हरे पत्ते टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम करते हैं और आंत में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में सहायक हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। इतना ही नहीं इन पत्तों फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से एथ्रोस्केलोरोसीस हाइपरटेंशन और अन्य बामारियों का जोखिम कम होता है। 

इसका इस्तेमाल ऐसे करें

आप सहजन के पत्तों को दाल और सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसके पत्तों को आटे में मिलाकर पराठा बनाकर खा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब