लाइव न्यूज़ :

ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए दवाई की पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 16:59 IST

Open in App

दिमाग में अचानक ब्लड फ्लो कम होने के कारण स्ट्रोक होने का खतरा रहता है। ऐसे में ब्रेन हेमरेज या पैरालिसिस की स्थिति आ सकती है। इतना ही नहीं ब्रेम ब्लड फ्लो कम होने से ब्रेन स्टोक का भी खतरा हो सकता है। यह विश्व में मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल लगभग छह लाख लोग स्ट्रोक से मरते हैं।  वैज्ञानिकों ने ब्रेन में ब्लीडिंग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए एक दवाई की पहचान की है। इस दवाई को यूरिया से संबंधित विकारों के इलाज के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

'कोलेजन 4' (सी4) नामक जीन में खामी से मस्तिष्क में रक्तस्राव होता है, जिससे मस्तिष्काघात पड़ सकता है।सी4 जीन के क्षरण से आंख, गुर्दे और रक्तवाहिकाओं संबंधी ऐसे रोग हो सकते हैं, जिससे मस्तिष्क में रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं और मस्तिष्क में रक्तस्राव हो सकता है जो बचपन में भी हो सकता है।

ब्रिटेन के मैनचेस्टर और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि चूहों के 'कोलेजन 4' में भी इसी तरह की खामी होती है और उन्हें भी ऐसी ही बीमारी हो सकती है। पत्रिका 'ह्यूमन मॉलीक्यूलर जेनेटिक्स' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार सोडियम फेनिल ब्यूटीरीक एसिड के इस्तेमाल से मस्तिष्क में रक्तस्राव में कमी आ सकती है। हालांकि, इस उपचार से आंख या गुर्दे की अनुवांशिक बीमारियों का इलाज नहीं किया जा सकता। 

ब्रेन हेमरेज के कारणब्रेन हेमरेज के कारणों में बढ़ती उम्र, उच्च रक्तचाप, ऐन्यूरिज्म का फटना, उच्च कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियां, डायबिटीज, मोटापा, ड्रग्स का सेवन आदि शामिल हैं। 

स्ट्रोक के लक्षण

भ्रम की स्थिति उत्पन्न होनाबोलने और समझने में कठिनाई होना सिरदर्द और उल्टी  चेहरे, पैरों और शरीर के एक हिस्सा सुन्न होनासाफ दिखाई नहीं देना चक्कर आना पेशाब पर नियंत्रण न होना शरीर के तापमान में परिवर्तन होना डिप्रेशन और आवाज लड़खड़ानाशरीर कमजोर होना  

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण लक्षण लगातार महसूस होता है, तो आपको बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए. इस मामले में थोड़ी भी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार