लाइव न्यूज़ :

खतरे से खाली नहीं है टाइट कपड़ों का पहनना, फैशन के चक्कर में न करें इतनी बड़ी भूल, जानें यह शरीर को कैसे पहुंचाता है नुकसान

By आजाद खान | Updated: February 18, 2023 18:46 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो टाइट कपड़ों के कारण आपके पेट और आंतों पर दबाव पड़ सकता है और इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में जानकारों द्वारा हर किसी को इस तरह के कपड़ों से बचने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देटाइट कपड़ें किसी के लिए भी सही नहीं है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जानकार फैशन के चक्कर में सेहत से समझौता नहीं करने की सलाह देते है।

Clothing Health Tips: आपको क्या कपड़े पहनने में क्या पसंद है- ढीले कपड़े या टाइट कपड़े। जी हां, ये सवाल ऐसे ही नहीं पूछा जा रहा है। दरअसल, कई लोग ऐसे होते है जिन्हें हल्के और ढीले कपड़े काफी पसंद है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें टाइट और फिटिंग कपड़े काफी पसंद है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि आपके द्वारा टाइट कपडे़ पहनने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जी हां कई ऐसे मामलों में देखा गया है कि जो लोग टाइट कपड़े पहनना पसदं करते है काफी परेशानी होती है। 

कई बार ऐसे लोगों के पेट और आंतों पर दबाव पड़ते है जिस कारण उन्हें पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। यही नहीं ऐसे लोगों को कई और परेशानी भी हो सकती है, ऐसे में आइए जानते है कि टाइट कपड़ों के पहनने से आपको क्या नुकसान हो सकता है। 

1. ऐसे लोगों को होती है जलन और झनझनाहट की परेशानी

जानकारों की माने तो टाइट कपड़ों के पहनने से आप में जलन और झनझनाहट की परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि जब आप ऐसे कपड़े पहनते है तो आपका शरीर इन कपड़ों में रगड़ खाते है और इससे आपको यह समस्या होती है। यह समस्या उन जगहों पर ज्यादा देखी जाती है जो जगह आम तौर पर हमेशा ढंका रहता है जैसे आपके अंडरआर्म्स या आपकी जांघें। 

2. फंगल इन्फेक्शन का लगा रहता है डर

जो कपड़े सिंथेटिक फाइबर से बने रहते है, उसमें आपका शरीर सही से हवा नहीं पाता है जिसे कारण आपके शरीर में फंगल इन्फेक्शन की समस्स के जन्म लेने की गुनजाईश बन जाती है। ऐसे में लोगों में दाद और खुजली जैसी परेशानी देखने को मिलती है। 

3. आपको हो सकते है मुंहासे

जो लोग टाइट कपड़े पहनते है, उन के स्किन के पोर्स बंद हो जाते है जिससे शरीर को सही से हवा और पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार ऐसा देखा गया है कि यह समस्या आपके शरीर में मुहासे को जन्म दे देती है। 

4. खराब ब्लड सर्कुलेशन से भी हो सकते है पीड़ित 

टाइट बेल्ट वाली पैंट/स्कर्ट पहनने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए कि ऐसे कपड़ों के कारण आपके शरीर में रेडनेस और ब्ल्ड फ्लो को बाधा पहुंच सकता है और इससे आपके कमर में एक निशान भी बन सकता है। यही नहीं चोली और ब्लाउज जैसी चीजों के इस्तेमाल से आपके ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब