लाइव न्यूज़ :

हाथ में कड़ा पहनने से हो जाता है आपको स्‍क‍िन एलर्जी? इन घरेलू उपायों से करें समस्या को दूर

By आजाद खान | Updated: June 22, 2023 13:59 IST

जानकारों की अगर माने तो हाथ में कड़ा पहनना एक आम समस्या है और इससे स्‍क‍िन एलर्जी होने पर यह आसानी से ठीक भी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथ में कड़ा पहनने पर कई महिलाओं को स्‍क‍िन एलर्जी हो जाती है। इससे उन्हे कई और समस्या भी हो जाती है जिससे वे काफी परेशान रहते है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए आसानी से आप इससे राहत पा सकते हैं।

Hand Jewellery Allergy:  बहुत सी महिलाएं हाथ में सोने या फिर किसी अन्य धातु की कड़ा पहनती है। महिलाएं इसे बहुत पसंद से पहनती हैं ताकि वह सुंदर लग सके। लेकिन कुछ ऐसी है जिन्हें कड़ा पहनने पर परेशानी होने लगती है। इससे उन्हें एलर्जी होने लगती है साथ ही उन में खुजली, रैशेज और रेडनेस आद‍ि की भी समस्या होने लगती है। इस कारण कई महिलाएं कड़ा नहीं पहन पाती है। 

ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि अगर कड़ा पहनने से आपको खुजली, रैशेज, रेडनेस आद‍ि की समस्या हो रही है तो इसके लिए आप क्या करें। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे 

इन घरेलू नुस्खें को कर सकते हैं आप ट्राई

जानकारों की अगर माने तो कड़ा पहनने से होने वाली समस्या को टी ट्री ऑयल से दूर किया जा सकता है। उनका कहना है कि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो कड़ा पहनने के बाद होने वाली समस्या को दूर कर सकते है। जल्दी आराम पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल को रूई से चेहरे पर लगाए और 30 मिनट तक रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

यही नहीं आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते है जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल, और एंटीसेप्टिक (Aloe Vera Gel Uses) गुण होते हैं। एलोवेरा का ये गुण सूजन, पसीना और  प्रतिक्रिया को कम करने में मदद करते है। 

हल्दी, बर्फ और नीम का भी कर सकते है इस्तेमाल

कड़ा पहनने में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए आप हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसमें करक्यूमिन होता है साथ ही साथ इस कंपाउंड में एंटीबैक्‍टीर‍ियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होता है जिससे कड़े से होने वाली खुजली, रैशेज और रेडनेस से आपको जल्दी छुटकारा मिलता है। 

यही नहीं आप प्रभावित जगह पर बर्फ के टुकड़ों को भी लगा सकते है। इससे एलर्जी में राहत मिलती है। इसे अलावा आप नीम को भी इस्तेमाल कर सकते है। नीम में एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे इस परेशानी से जल्द से जल्द राहत मिलेगी। आप नीम के पत्तों को उबाल कर पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित जगहों पर लगाएं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब