लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी अपने पालतू जानवर को चूमते हैं तो जान लें यह जरूरी बातें, जानिए एक्सपर्ट्स पेट्स से किस तरीके से प्यार करने को करते हैं मना

By आजाद खान | Updated: May 9, 2023 11:43 IST

जानकारों की माने तो ऐसे में आमतौर पर कुत्ते से प्यार किया जा सकता है और उसे चूमा भी जा सकता है। लेकिन कुछ मामलों में इस तरीके से कुत्ते को चूमने से मना किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल अधिकतर लोग अपने घरों में पालतू जानवर रखते है। ये पालतू जानवर कई मामलों में अपने मालिकों की मदद करते है।लेकिन क्या आप जानते है कि पालतू जानवर जैसे कुत्ते को प्यार करना व उसे चूमना सेहत के लिए सही नहीं है।

Kissing Pets:  आमतौर पर आजकल पालतू जानवर आपको हर घर में देखा जा सकता है। लोग कई कारणों से इन जानवरों को अपने यहां रखते है। ये इन जानवारों को एक फैमिली मेंबर की तरह रखते है और इनके साथ खाना-पीना उठना बैठना भी करते है। इस हालत में जानवरों के मालिक इनसे प्यार करते हुए इन्हें चूम लेते है जो कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन किसी भी जानवर को अपने यहां रखने और उससे प्यार करते हुए उसे चूमने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी बन जाता है। आइए एक एक करके उन बातों को जान लेते हैं। 

क्या कहते है जानकार

एबीपी की एक खबर के अनुसार, पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ. जेफ वेबर ने बताया है कि कुत्ते और इंसानों के मुंह में हजारों की संख्या में बैक्टीरिया पाए जाते है। ऐसे में इस पालतू जानवर के संपर्क में आने से और इनसे प्यार करने और चूमने से इसका मालिक हमेशा बीमार पड़ता लेकिन ऐसा नहीं होता है और वह इस कारण से कम से कम बीमार नहीं पड़ता है। इससे यह साफ हुआ है कि कुत्ते के मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे लिए खतरनाक नहीं होते है। ऐसे में इसका मतलब यह जरा भी नहीं है कि आपके द्वारा कुत्ते को चूमना एक दम सही है और इससे हेल्थ पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। 

इस समय पालतू जानवरों को न चूमें?

खरब के अनुसार, ओरेगॉन स्थित पशुचिकित्सक डॉ. मेगन कॉनराड का मानना है कि लोग एक पुराने कहावत को ज्यादा मानते है जिसमें यह दावा किया गया है कि आपके पालतू जानवर के मुंह आपके टॉयलेट सीट से भी ज्यादा साफ है। लोग इसी कहावत को सच मानते है जो कई मामलों में गलत साबित हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई कुत्तें ऐसे होते है जिनके दांत स्वस्थ नहीं होते है और इन कुत्तों को चूमने से आप के प्लाक बिल्डअप और मसूड़ों में परेशानी बढ़ सकती है। 

यही नहीं इस कारण आप में बैक्टीरिया की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है, यही कारण है कि जानकार इस तरह के दांतों से पीड़ित पालतू जानवरों से दूर ही रहना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं  का Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब