लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी सीढ़ियां चढ़ते वक्त लगते है हांफने तो फॉलो करें ये टिप्स, कुछ मामूली सुधार कर हो सकती आपकी समस्या दूर

By आजाद खान | Updated: February 27, 2023 18:26 IST

जानकारों की माने तो मॉर्डन लाइफस्टाइल में अनहेल्दी खाना और फिजिकल इनएक्टिविटी की कमी के कारण हम में ऐसी समस्या होती है। लेकिन कुछ टिप्स को फॉलो कर हम इस समस्या से मुक्ति पा सकते है।

Open in App
ठळक मुद्दे अकसर लोग सीढ़ियां चढ़ते समय हाफंने लगते है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते है। इस हालत में आप कुछ जरूरी बदलाव कर इससे छुटकारा भी पा सकते है।

Breathlessness Climbing Stairs: क्या आप भी सीढ़ियां चढ़ने में हांफने लगते है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। आमतौर पर मॉर्डन लाइफस्टाइल में अनहेल्दी खाना और फिजिकल इनएक्टिविटी की कमी के कारण भी ऐसा होता है, लेकिन जब आपको यह समस्या बार-बार होने लगे तो इसे लेकर चिंता करने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते है कि लोगों में यह समस्या क्यों होती है और इससे बचाव का तरीका क्या है।   

क्यों हम सीढ़ियां चढ़ने से लगते है हांफने 

अकसर लोगों को सीढ़ियां चढ़ते हुए हांफते हुए देखा गया है। इसके पीछे के कारण के बारे में बोलते हुए जानकार कहते है कि लोगों में यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों और एनर्जी की कमी के कारण होता है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी है जो न्यूट्रिएंट्स भी लेते है और उन में भी यह समस्या देखी गई है। अगर ऐसा है तो इन लोगों में कोई अंदरूनी बीमारी भी हो सकती है। 

आमतौर पर नींद न आना, मानसिक रोग और एनीमिया जैसे कुछ शिकायत के कारण आपको जल्दी थकावट भी हो जाती है। कुल मिलाकर यह कहना है कि सीढ़ियां चढ़ते हुए हांफना कोई ज्यादा समस्या वाली बात नहीं है लेकिन इसके कारण आप में कुछ और समस्या हो तो इसके बारे में चिंता करना जरूरी बन जाता है। इस हालत में डॉक्टरों से भी कंसल्ट करना जरूरी हो जाता है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

जब आप देखें की आम में सीढ़ियां को चढ़ते हुए हांफने की समस्या होने लगी है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते है। इसके लिए आप रात में पूरी यानी आठ घंटे की नींद लें। ऐसा नहीं करने से आपका हेल्थ बिगड़ जाता है और आपको यह समस्या होती है। इसके साथ आप अपना सोने और उठने का समय भी सही से तय करें, यह नहीं की जब भी सो जाए और सुबह लेट से उठें। 

इसके अलावा पोषक आहार वाले डाइट ज्यादा से ज्यादा लें और इसके साथ हर रोज एक्सरसाइज भी करें। आपके द्वारा इन टिप्स पर अमल करने से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है, ऐसी संभावना है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब