लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी खाते है रंगीन बर्फ का गोला तो हो जाएं सावधान, रंगों में होता है खतरनाक केमिकल, जानें नुकसान

By आजाद खान | Updated: May 6, 2023 12:32 IST

जानकारों की माने तो बर्फ का गोला खाना किसी के लिए भी सही नहीं है, इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण आपको कई समस्याएं भी हो सकती है जैसे उल्टी,दस्त और इंफेक्शन से भी आप परेशान हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देरंगीन बर्फ का गोला खाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे बच्चें ज्यादा खाते है और वे ही इसका ज्यादा शिकार होते है। इन गोलों पर रंग डाला जाता है जो हानिकारक केमिकल से बने हुए होते है।

Side Effect Of Ice Gola:  गर्मियां आते ही बाजारों में बर्फ का गोला मिलना शुरू हो जाता है जो बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है और लोग इसे जमकर खाते भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में मिलने वाला यह गोला खाना आपके लिए कितना सही है। इससे सेहत को फायदा पहुंचता है कि नकुसान होता है, क्या आपको इसकी कोई जानकारी है। जानकार बताते है कि ये बाजार में बिकने वाले गोले आपके साथ आपके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते है। कैसे आइए जान लेते हैं?

रंग-बिरंगे बर्फ के गोले के नुकसान

ये गोला चुस्की दिखने में रंगीन होते है जिसे खाने में काफी मजा भी आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन गोलों में रंग लाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त रंग मिलाए जाते जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। बताया जाता है कि इन गोलों में जो केमिकल मिलाए जाते है वे महीनों पहले तैयार किया हुआ रहता है जिसे खाने से आपको काफी समस्या भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन केमिकल वाले गोलों से आपको या आपके बच्चों के पेट और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं इससे आंतों में भी संक्रमण होता है। 

इसके अलावा जो लोग गोला बनाते है और बिक्री करते है, वे अधिकतर समय गोला बनाने के लिए दूषित पानी का इस्तेमाल करते है जो आपके सेहत के लिए सही नहीं है। इस तरह के गोला खाने से आप को उल्टी,दस्त और इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आमतौर पर गर्मी के मौसम में संक्रमण का भी खतरा ज्यादा रहता है, इस हालत में जब आप कलरफुल गोला खाते है तो इससे आप में हानिकारक केमिकल एलर्जी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। 

पड़ सकते है बीमार-होता है इंफेक्शन, दांतों को भी पहुंचाता है नुकसान

चाहे गर्मी हो या सर्दी किसी भी सीजन में बर्फ खाना सही नहीं है, इससे आप बीमार भी पड़ सकते है। ऐसे में गर्मियों में बर्फ का गोला आपके लिए सर्दी जुकाम भी लेकर आ सकता है और इस कारण आप बीमार भी पड़ सकते है। गर्मी में जब बच्चे बाहर जाकर इन गोलों को खाते है तो इससे उनके बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इस कारण उन्हें कंजेशन हो जाता है जिससे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत भी होती है। 

रंगीन बर्फ के गोलों से बच्चों में इंफेक्शन भी होता है। बाजार में बिकने वाले रंगीन बर्फ के गोलों के कारण बच्चों के गले में सूजन और दर्द की भी समस्या पैदा होती है। यही नहीं इससे बच्चों में निमोनिया और टाइफाइड भी होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इन सब के अलावा इन गोलों में चीनी की भी मात्रा काफी ज्यादा होती है जो बच्चों के दांतो को भी खराब कर देते है। इस कारण उनके दांतों में कैविटी का भी खतरा हो जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार