मोटे पेट, कमर, जांघों को पतला करने के लिए करें ये 7 लेग एक्सरसाइज
By उस्मान | Updated: May 29, 2018 14:52 IST2018-05-29T14:52:36+5:302018-05-29T14:52:36+5:30
लेग एक्सरसाइज से न केवल आपकी पूरी बॉडी फिट रहती है बल्कि वजन कम भी होता है।

मोटे पेट, कमर, जांघों को पतला करने के लिए करें ये 7 लेग एक्सरसाइज
जिम जाने वाले ज्यादातर लोग पैरों की एक्सरसाइज करने से बचते हैं। वो अपर बॉडी को टोन देने के चक्कर में लेग्स पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अधिकतर फिटनेस ट्रेनर के अनुसार पैरों की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इसका कारण यह है कि लेग एक्सरसाइज से न केवल आपकी पूरी बॉडी फिट रहती है बल्कि वजन कम भी होता है।
तेजी से कम होता है वजन
यहां यह समझना बहुत जरूरी है कि लेग एक्सरसाइज से न केवल मसल्स गेन होती हैं बल्कि वजन भी तेजी से कम होता है। आपकी थाइज में शरीर के अन्य हिस्सों के बजाय ज्यादा मसल्स होती हैं। अपनी थाइज को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकते हैं जिससे तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेग वर्कआउट में आप स्क्वैट्स और डेड लिफ्ट्स कर सकते हैं। इनसे थाइज की मसल्स को मजबूत बनाने और टोन देने में मदद मिलती है।
टेस्टोस्टेरोन
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और ग्रोथ हार्मोन बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आमतौर पर इसे हार्मोन मेल सेक्स हार्मोन कहा जाता है। हालांकि अधिकतर लोग यह नहीं जानते हैं कि यह हार्मोन पुरुषों में टेस्टिकल्स द्वारा और महिलाओं में ओवेरियन द्वारा उत्पादित होता है। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने का सीधा मतलब फैट को बढ़ने से रोकना है।
क्या-क्या लेग एक्सरसाइज करें
शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने का काम लेग वर्कआउट से होता है इसलिए आपको लेग वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच, स्क्वैट्स, डेड लिफ्ट्स, लंग्स, बारबेल, बारबेल स्क्वैट्स, लेग प्रेस जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बटक्स को राउंड और सेक्सी शेप देने के लिए लड़कियां जरूर खायें ये 5 चीजें
इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें कि लेग्स में टोन आने से वो खूबसूरत दिखती हैं। इसके अलावा लेग एक्सरसाइज करने से अपर बॉडी को भी मजबूती मिलती है।
(फोटो- पिक्साबे)

