लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से गले में खराश को मत कीजिए नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए Sore Throat के कारण-इलाज

By आजाद खान | Updated: October 22, 2022 19:52 IST

जानकारों की माने तो लंबे समय से गले में खराश हो तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन जब इससे भी समस्या ठीक नहीं हो तो आप डॉक्टर को दिखा सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देबदलते मौसम में गले में खराश आम बात है। लेकिन यह समस्या जब लंबे समय तक रहे तो इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। और अगर आप इसे घरेलू उपायों से ठीक करना चाहते है तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

Reason And Remedy Sore Throat: बदलते मौसम के साथ गले में खराश, आवाज बैठना और जलन महसूस होना एक सामान्‍य बात है। लेकिन जब यह समस्या बार-बार हो और जल्दी ठीक न हो तो ऐसे में यह एक गंभीर समस्या है। 

इस समस्या को आप दो तरीके से ठी कर सकते है। पहली यह की आप इसे ठीक करने के लिए घरेलू उपायों को अपनाए और बिना किसी साइड इफेक्ट्स के इसे ठीक करें। वहीं अगर यह समस्या ज्यादा गंभीर लगे तो आप दूसरे उपाय के तौर पर आप इसे डॉक्टर को भी देखा सकते है। 

ऐसे में इस समस्या के होने के पीछे का क्या कारण है और इसे कैसे ठीक किया जाता है, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

1. एलर्जी

जब कभी भी किसी को एलर्जी होता है, उसका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है जिस कारण आपके गले तक इंफेक्‍शन पहुंच जाता है। हेल्‍थलाइन के अनुसार, किसी फूड आइटम, पौधे, पालतू जानवरों की रूसी और धूल से होने वाली एलर्जी के कारण आपको इंफेक्‍शन होता है। 

ऐसे में प्रदूषण के छोटे-छोटे कण आपके रेस्पिरेटरी सिस्‍टम में पहुंचकर उसे जाम कर देते है और इससे आपको इंफेक्‍शन होता है। 

2. टॉन्सिल्‍स

जब कभी भी आपको ऐसा लगता है कि आपको लंबे समय से इंफेक्‍शन और गले में खराश है, तो ऐसी हालत में आपको टॉन्सिल्‍स हो सकता है। आम तौर पर बच्चों में टॉन्सिल्‍स ज्यादा देखने को मिलता है। जिन लोगों को टॉन्सिल्‍स की शिकायत होती है, उनके गले में दर्द, आवाज में बदलाव और जॉ में दर्द होता है। 

गले में लंबे समय से खराश देखने पर टॉन्सिल्‍स की शिकायत ज्यादा होती है। 

गले के खराश में क्या करें

जब कभी भी किसी के गले में खराश हो तो उन्हें इन बातों का ध्यान रखना होगा। इन लोगों को गर्म पानी का सेवन, एयरप्‍यू‍रिफायर का इस्‍तेमाल और नॉजल क्‍लीनर का प्रयोग करना चाहिए। यही नहीं उन्हें गर्म चीजों के साथ हॉट स्‍टीम और शहद और नींबू की चाय पीनी चाहिए। 

ऐसे लोगों को नमक के पानी से गरारे और म्‍यूकस को क्‍लीन भी करना चाहिए साथ उन्हें सिगरेट के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब