लाइव न्यूज़ :

बेड पर खाना खाने से आपके कानों पर हो सकता है गहरा असर, दुर्लभ बीमारियां कर सकती है आपको परेशान, एक्सपर्ट्स से जानें कारण और बचने का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 11:19 IST

जानकारों की अगर माने तो बेड पर खाना खाने से उसके कुछ कण बिस्तर पर ही गिर जाते है जो बाद में हमारी हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देबेड पर खाना खाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे आपको कई समस्या भी हो सकती है। जानकार हमारी इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ने की बात कहते है।

Health Tips in Hindi:  बहुत से ऐसे लोग है जो डाइनिंग टेबल पर खाना खाना बहुत ही पसंद करते है तो बहुत से लोग ऐसे है जो बेड पर ही खाना उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते है कि बेड पर खाना खाना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इसका खुलासा सिंगापुर के एक डॉक्टर ने किया है। डॉक्टर ने एक वीडियो जारी कर यह बताया है कि हमारी इस गंदी आदत के कारण कैसे हमारी समस्या बढ़ सकती है और कैसे इससे हमारे कान खराब भी हो सकते है। ऐसे में आइए जान लेते है कि बेड पर खाना खाना कितना खतरनाक है और इससे होने वाली कानों में दिक्कत को कैसे झेलना चाहिए। 

डॉक्टर ने क्या कहा

सिंगापुर के रहने वाले डॉक्टर सैमुअल ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसै बेड पर खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। उनके अनुसार, हाल ही में उनके पास एक मरीज आया था जिसने यह शिकायत की थी कि अचानक उसके कान में बहुत दर्द हो रहा है और वह इसे लेकर काफी परेशान है। ऐसे में डॉक्टर सैमुअल ने मरीज की जांच की और पाया कि उसके कान में कॉकरोच अपने 10 बच्चों के साथ डेरा डाले हुए है। 

मामले में मरीज से पूछताछ और जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि मरीज बेड पर ही खाना खाया करता था जिससे उसके कान में कॉकरोचों ने अपना बसेरा बना लिया है। डॉक्टर सैमुअल के मुताबिक, कई बार ऐसा होता है कि बेड पर खाने से खाने के कुछ कण बिस्तर पर ही गिर जाते है और इस कारण वहां कॉकरोच आ जाते है। इस मरीज के केस में यह हुआ कि कॉकरोच उसके बेड में आया और फिर उसके शरीर के सहारे उसके कान में घुस गया और वहां अपना बसेरा बनाने लगा। इस कारण उसे समस्या होनी लगी थी। 

कान की महक कॉकरोचों का आता है बहुत पसंद

डॉक्टर सैमुअल ने कहा है कि यह घटना काफी दुर्लभ है और ये किसी को भी हो सकती है। ऐसे में वे लोगों को बेड पर खाने मना करते है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना काफी खतरनाक है जिससे लोगों के कान के पर्दे भी फट सकते है और इससे वे बहरे भी हो सकते है। बता दें कि हमारे कान की गंध कॉकरोचों को काफी पसंद आता है और उनके लिए यह एक शांत और सुरक्षित जगह होता है, यही कारण है वे यहां अपना बसेरा बनाते है। 

ऐसे में जब कभी भी आपको ऐसा महसूस हो कि आपकी कानों में कुछ है तो इस हालत में आप जैतून का तैल काम में डाला कीजिए। इस तेल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड मौजूद होता है जिस कारण जो कुछ भी आपके कानों में रहेगा वह तुरंत बाहर निकल जाएगा। यही नहीं जानकार कान में किसी किस्म के उपकरण न डालने की सलाह देते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब