लाइव न्यूज़ :

कैंसर, डायबिटीज जैसी 10 बीमारियों की दवा है अंकुरित लहसुन, यौन समस्याएं भी करता है खत्म

By उस्मान | Updated: August 13, 2019 10:32 IST

Diet tips: आपने देखा होगा कि कई लोग अंकुरित लहसुन को खराब समझकर फेंक देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना गलत है। शोधकर्ता मानते हैं कि सामान्य लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में अधिक आसानी होती है।

Open in App

लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में विटामिन्स विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड के रूप में काम करता है और आपको कई बीमारियों से बचाता है। 

क्या आप जानते हैं कि सामान्य लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से आपके सेहत को ज्यादा फायदा होता है? आपने देखा होगा कि कई लोग अंकुरित लहसुन को खराब समझकर फेंक देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना गलत है। शोधकर्ता मानते हैं कि सामान्य लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में अधिक आसानी होती है। चलिए जानते हैं अंकुरित लहसुन के फायदे। 

कैंसर से बचावकैंसर से बचाव में भी अंकुरित लहसुन फायदेमंद है। अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान लहसुन में फाइटोकेमिकल का उत्पादन होता है। इस केमिकल में घातक कैंसर की कोशिकाओं को ब्लॉक और शरीर पर कार्सिनोजन की गतिविधि को रोकने के गुण होते हैं।

दिल के लिए बेहतर  हृदय के लिए भी अंकुरित लहसुन काफी फायदेमंद होता है। अंकुरित या अंकुर फूटे हुए पुराने लहसुन में ताजे लहसुन के मुकाबले एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि ज्यादा होती है जो स्वस्थ्य हृदय के लिए लाभदायक होता है।

सर्दी-फ्लू के लिए  अगर कई बार बार होनेवाली सर्दी खांसी से परेशान रहता है तो उसके लिए भी अंकुरित लहसुन फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार अंकुरित लहसुन के सेवन से शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट की मजबूत खुराक मिलती है।

स्ट्रोक से बचाने में सहायक  अंकुरित लहसुन किसी भी तरह के स्ट्रोक से बचाने में मददगार होता है। लहसुन में फाइटोकेमिकल्स खून का थक्का बनाने की प्रोसेस को रोकने में मदद करता है। यह स्ट्रोक के खिलाफ एक बेहतर एजेंट के रुप में काम करता है।

 

इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूतएक अध्ययन के अनुसार पांच दिन में अंकुरित हुए लहसुन को खाने से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मजबूत खुराक मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाकर आपको विभिन्न संक्रमण से बचाते हैं। 

सेक्‍स हार्मोन बनाता हैलहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी बढ़ती है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सकैंसरसेक्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब