खान-पान से जुड़ीं गलत आदतों और जीवनशैली की वजह से लोगों का लिवर कमजोर होता जा रहा है। अगर आपको कम भूख लगती है, कब्ज रहता है, थकान और कमजोरी महसूस होती है, शरीर और आंखों में पीलापन महसूस होता है, तो ऐसा लिवर कमजोर होने की वजह से हो सकता है। लिवर कमजोर इसलिए होता है क्योंकि उसमें गंदगी जमने लगती है।
लिवर शरीर में कई बड़े काम करता है जिसमें खून साफ करना, पाचन, मेटाबॉलिज्म बढ़ाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह कई तरह के केमिकल्स रिलीज करता है, जिसके आधार पर शरीर के अलग-अलग अंग काम करते हैं। यही वजह है कि लिवर की सफाई बहुत जरूरी है।
कमाल की बात यह है कि लिवर की गंदगी को साफ करने का तरीका भी खाना यानी भोजन ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर की सफाई करने और उसे मजबूत बनाने का काम करती हैं।
1) सेबसेब एक ऐसा फल है जिसमें शरीर के कामकाज के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में मौजूद मैलिक एसिड आपके लिवर की अच्छी तरह सफाई करता है और खून की गंदगी को साफ करता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोगों से बचाता है।
2) अखरोटअखरोट को लिवर और दिल लिए सबसे हेल्दी माना जाता है। अखरोट में अर्जीनिन नाम का खास एमिनो एसिड होता है, जो लिवर की सफाई करता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपको दिल से जुड़े रोगों से बचाने में सहायक है।
3) ग्रीन टी लिवर के बेहतर कामकाज के लिए ग्रीन टी पीने बेहतर उपाय है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। चाय और कॉफी से तौबा कर लेनी चाहिए। ध्यान रहे कि दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।
4) हल्दीहल्दी को औषधीय भंडार कहा जाता है और इसका सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला तत्व कर्क्युमिन। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व शरीर में एक ऐसे तत्व के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो लिवर लकी सफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करती है।
5) हरी सब्जियांहरी सब्जियां, खासकर पत्ते वाली सब्जियों का सेवन करना लिवर लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में मिनरल्स और विटामिन्स तो होते ही हैं, साथ ही ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। पालक, मेथी, धनिया, केल, साग आदि के सेवन से लिवर की गंदगी अच्छी तरह साफ होती है।
6) चुकंदरयह सब्जी न सिर्फ आपके शरीर में खून बढ़ाती है, बल्कि लिवर को भी हेल्दी रखती है। चुकंदर में बीटा-कैरोटीन और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी सैकड़ों बीमारियों से भी बचाते हैं।
यह भी हैं कुछ तरीके
लिवर को साफ करने के लिए उपवास, छाछ और दही, एक्सरसाइज, योग और एक संतुलित डाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि लिवर खराब होने का मतलब है सब कुछ खत्म होना, इसलिए लिवर को हेल्दी रखें और की भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।