लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज के मरीज सुबह-सुबह खाली पेट खा लें ये चीज, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

By उस्मान | Updated: February 27, 2019 18:57 IST

शोधकर्ताओं का मानना है कि विटामिन सी डायबिटीज से पीड़ित लोगों का बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोज लेवल पूरे दिन कम रखने में सहायक हो सकता है। 

Open in App

मधुमेह डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं।  

इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं। डायबिटीज से पीड़ितों के लिए एक खुशखबरी है। शोधकर्ताओं का मानना है कि विटामिन सी डायबिटीज से पीड़ित लोगों का बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोज लेवल पूरे दिन कम रखने में सहायक हो सकता है। 

डायबिटिज, ओबेसिटी एडं मेटाबोलिज्म नाम से प्रकाशित जर्नल में छपे एक शोध में यह भी पाया गया है कि विटामिन सी टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे लोगों का रक्तचाप कम करने में मददगार हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की डियाकिन विश्वविद्यालय के ग्लेन वेडले के अनुसार, इस शोध के परिणामों से लाखों बीमारों की सेहत सुधारने में मदद मिल सकती है। वेडले ने कहा, हमने पाया कि जिन लोगों पर शोध किया गया था उनमें भोजन करने के बाद शर्करा के स्तर में 36 फीसदी की कमी आयी। उन्होंने कहा कि हाइपरग्लूकेमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत अच्छा समाचार है।

रोजाना कितना विटामिन सी चाहिए? एक्सपर्ट के अनुसार, पुरूष को रोजाना 90 मिलीग्राम जबकि महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। इसके लिए आपको नीचे दी गई चीजों का सेवन करना चाहिए। 

विटामिन सी से भरपूर चीजेंएक बड़े संतरे में 82 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।आधा कप कटी हुई लाल मिर्च में 95 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।एक कप केल में 80 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।आधा कप पके हुए ब्रोकली में 51 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।आधा कप स्ट्राबेरी में 42 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।आधा ग्रेपफ्रूट में 43 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।एक अमरूद में 125 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।एक कीवी में 64 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।आधा कप कटी हुई ग्रीन पिपर में 60 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।आधा कप पके ब्रसल्स स्प्राउट्स में 48 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब