लाइव न्यूज़ :

Dental Health Tips: हर 4 महीने में बदला करें अपना टूथब्रश....बिना एक्सपायरी डेट देखें न खरीदें ब्रश, एक्सपर्ट्स से जानें दांतों से जुड़े जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 15:33 IST

जानकारों की माने तो अपने दांतों का सही से ख्याल नहीं रखने पर आपके दांतों में सेंसिटिविटी, पायरिया, प्लाक, कैविटी और दांतों के ऊपर कीड़े लगने जैसी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स इससे दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स देते है जिससे उसका सही से ख्याल रखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर दांतों का सही से ख्याल न रखा गया तो इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। इस कारण दांतों में पायरिया, प्लाक, कैविटी और दांतों के ऊपर कीड़े लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।ऐसे में यहां जानें एक्सपर्ट्स के टिप्स जिससे आप आपने दांतों का सही से ख्याल रख पाएंगे।

Dental Health Tips:  हर कोई अपना दिन का शुरुआत ब्रश से करता है। जब कभी भी लोग सोकर उठते है तो वे ब्रश कर अपने मुंह और दांतों को साफ करते है। ऐसा इसलिए कि उनके दांत साफ रहे और उसमें किसी किस्म की बीमारी नहीं पकड़े। अकसर ऐसा देखा गया है कि जो लोग अपने दांतों का सही से ख्याल नहीं रखते है तो उनके दांतों में समस्या होने लगती है। इस कारण उनके दांतों में सेंसिटिविटी, पायरिया, प्लाक, कैविटी और दांतों के ऊपर कीड़े लगने जैसी परेशानियां देखने को मिलती है। 

जानकार कहते है कि अपनी दांतों को तमाम तरीके के समस्याओं से बचाने के लिए आपको उनका बहुत ख्याल रखना होता है। इसके लिए लोगों को ब्रश करने से लेकर उनके टूथब्रश को भी ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते है कि अगर हमें अपनी दांतों को चमकदार, मजबूत और बीमारियों से मुक्त रखना है तो हमें किन बातों का ध्यान रखना होगा और टूथब्रश को लेकर जानकारी क्या सलाह देते है। 

टूथब्रश पर रखें विशेष ध्यान

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी दांतों की समस्या के लिए आपके टूथब्रश का भी हाथ होता है। उनके अनुसार, टूथब्रश खरीदते समय आप उनके एक्सपायरी डेट का भी ख्याल रखें और जिन ब्रश की एक्सपायरी डेट पार हो चुकी है, ऐसे ब्रश खरीदने से परहेज करें। यही नहीं उनका यह भी कहना है कि हर चार महीने में आप अपने टूथब्रश को बदला करें। उनके मुताबिक, लोगों को उनके ब्रश के घिसने का इंतेजार नहीं करना चाहिए और चौधे महीने में ही अपने ब्रश को बदल लेना चाहिए। 

टूथब्रश का सही चयन और कितने देर कर करना चाहिए मुंह साफ

हेल्थ से जुड़े जानकार यह मानते है कि आपको अपने मसूड़ों के मुताबिक ही अपने टूथब्रश का चयन करना चाहिए। उनके अनुसार, अगर आपके द्व्रारा बाजार से लाए हुए सॉफ्ट ब्रश से भी आपको समस्या हो रही है और इससे आपके मसूड़ें और दांतों पर बुरा असर पड़ रहा है तो ऐसे में आपको अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। ये ब्रश पहले वाले ब्रश से काफी सॉफ्ट होते है और इससे आपके दांत और मसूड़े दोनों ही स्वस्थ रहते है। 

जानकारों का कहना है कि दांतों की सुरक्षा और मजूबती के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दो बार ब्रश करने से आपके मुंह में मौजूग गंदगी बाहर निकल जाती है जिससे आपके दांत स्वस्थ हो जाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब