लाइव न्यूज़ :

सावधान! दांत-मसूड़ों की सड़न का यह अजीब कारण कर देगा हैरान, 6 चीजें बनाएंगी मजबूत

By उस्मान | Updated: December 9, 2019 10:24 IST

दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह का ख्याल भी एक ही तरह से रखते हैं, उनमें भी दांतों की सड़न की बीमारी अलग-अलग हो सकती है

Open in App
ठळक मुद्देहृदय संबंधी बीमारियों और दांतों के खराब होने का भी संबंध हैअगर मसूड़ों में सूजन आ जाए तो गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करें

मोटापा, शिक्षा और व्यक्तित्व जैसे कई आनुवंशिक गुण और कारक दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसका खुलासा एक अध्ययन से हुआ है। ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह का ख्याल भी एक ही तरह से रखते हैं, उनमें भी दांतों की सड़न की बीमारी अलग-अलग हो सकती है लेकिन अनुसंधानकर्ता अभी तक इसके पीछे की वजह बताने में सक्षम नहीं थे। 

स्वीडन के उमिया यूनिवर्सिटी के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओडोनोटोलॉजी’ के इंगेगर्ड जोनासन ने बताया, ‘‘इस अध्ययन से स्पष्ट पता चला है कि दांत भी हमारे शरीर का हिस्सा हैं। कई अन्य चीजों के साथ ही हम यह देख सकते हैं कि हृदय संबंधी बीमारियों और दांतों के खराब होने का भी संबंध है।’’

इसको लेकर पहले भी अनुसंधान हुए और उसमें यह भी सामने आया की इसमें जीन शामिल हो सकते हैं लेकिन किसी की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी। ये बीमारियां बहुत पेचीदा होती हैं और इस संबंध को समझने के लिए बड़े अनुसंधान की जरूरत होती है।

 

मौजूदा अध्ययन ‘नेचर कम्युनिकेशन’ में प्रकाशित हुआ है और इसमें नौ अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल अध्ययन के आंकड़े हैं। इस अध्ययन में 62,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस अनुसंधान 47 नए जीन की पहचान की गई जो दांतों के खराब होने से जुड़े हुए थे।  

दांत में कीड़े लगने के अन्य कारण

ज्यादा मीठा खाने से, दांत की सफाई ठीक से न करना, गुटखा या पान खाना, खट्टी डकार से दांतों का हानि पहुंचना, पौष्टिक पदार्थो का सेवन न करना, मुंह को ज्यादा देर तक सूखा रखना इसके प्रमुख कारण हैं।

दांत में होने वाले दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय

1) नमक का पानी

दर्द के कारण अगर मसूड़ों में सूजन आ जाए तो पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें नमक डालकर कुल्ला करें। ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडे पानी का कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

2) हींग

जब भी दांत में दर्द हो, हींग का इस्तेमाल करने से इस दर्द से तुरंत राहत मिलती है। चुटकी भर हींग लेकर मौसंबी के रस में मिलाकर उसे रूई में लेकर दांत के पास रखिए। दांत दर्द के निवारण के लिए हींग को सरल एवं कारगर माना जाता है।

3) लौंग

ऐसा माना जाता है कि लौंग में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया एवं अन्य कीटाणु समाप्त होते हैं। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लौंग को उसके नीचे रखिए तो आपको दांत के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

4) प्याज

प्याज दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो हर रोज खाने में कच्चे प्याज का सेवन करता है उनको दांत दर्द की शिकायत कम ही होती है क्योंकि प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो मुंह के कीटाणुओं और जीवाणुओं को समाप्त करता है।

5) लहसुन

लहसुन दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। लहसुन में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसे खाने से कई प्रकार के दांतों के संक्रमण नहीं होते। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांतों के पास से बैक्टीरिया, जर्म्स और जीवाणुओं को समाप्त कर दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली को दांत के नीचे रखिए इससे दांत का दर्द कम हो जाता है।

6) नीम

नीम के प्रयोग से आप अपने दांत का दर्द एक दम से ठीक कर सकता है और आप दांत में लगे कीड़े का उपचार कर सकते है। इसके लिए आपको रोज सुबह नीम का दातून करना चाहिए क्योंकि नीम में एंटीबक्ट्रियल गुण पाया जाता है जिससे दांत में लगे कीड़े धीरे-धीरे मरने लगते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा होगा।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब