लाइव न्यूज़ :

यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में कोविड-19 का प्रमुख वेरिएंट बना डेल्टा, डब्ल्यूएचओ ने चेताया, अमेरिका में 83 फीसद नए मामलों का है कारण

By अभिषेक पारीक | Updated: July 26, 2021 21:19 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को चेतावनी दी कि डेल्टा वेरिएंट अब यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में कोविड -19 का प्रमुख वेरिएंट है।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ ने चेताया कि डेल्टा वेरिएंट यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में कोविड -19 का प्रमुख वेरिएंट है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को रोकने के प्रयासों को मजबूत किया जाना चाहिए।अमेरिका में सभी नए कोविड -19 संक्रमणों में डेल्टा वेरिएंट की हिस्सेदारी करीब 83 फीसद है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को चेतावनी दी कि डेल्टा वेरिएंट अब यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में कोविड -19 का प्रमुख वेरिएंट है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) के साथ डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को रोकने के प्रयासों को मजबूत किया जाना चाहिए।

डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, 28 जून और 11 जुलाई के बीच की अवधि के आंकड़े से पता चलता है कि डेल्टा 28 यूरोपीय देशों में से कम से कम 19 में सार्स-सीओवी-2 का प्रमुख रूप था। इन 19 देशों में जेनेटिक सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में पाए गए डेल्टा वेरिएंट का औसत अनुपात 68.3 फीसद था। इसकी तुलना में, पहले का प्रमुख अल्फा संस्करण केवल 22.3 फीसद नमूनों में पाया गया था।

यह आंकड़ा बताता है कि डेल्टा वेरिएंट अब अधिकांश यूरोप में कोविड -19 के प्रमुख वेरिएंट के रूप में अल्फा से आगे निकल चुका है। वहीं विशेषज्ञों ने पहले ही लगभग सभी यूरोपीय देशों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के पहुंचने की पुष्टि कर चुके हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सभी नए कोविड -19 संक्रमणों में डेल्टा वेरिएंट का  83 फीसद हिस्सा है। यदि यह ट्रेंड जारी रहता है तो आगामी कुछ हफ्तों में डेल्टा वेरिएंट सार्स-सीओवी-2 के वैश्विक संस्करण के रूप में उभर कर सामने आएगा। 

बता दें कि साल 2020 के अक्टूबर में डेल्टा वेरिएंट का भारत में पता चला था। इसे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट शेरोन पिकॉक का कहना है कि इस वक्त दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा सिर्फ डेल्टज्ञ वायरस है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम