लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑनलाइन ऑक्सीजन ले सकते हैं होम आइसोलेशन में रहे मरीज, जानिये कैसे करें अप्लाई

By उस्मान | Updated: May 6, 2021 14:17 IST

दिल्ली सरकार ने इसके लिए वेबसाइट शुरू की है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने इसके लिए वेबसाइट शुरू की है घर बैठे मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडरजानिये कैसे करें अप्लाई

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों को बेड और ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रोजाना सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं।

इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे दिल्लीवासियों को अब ऑक्सीजन की उपलब्धता की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए आप वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए सरकार ने घर तक तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए एक सेवा शुरू की है और इसके लिए विभिन्न जिला प्राधिकरणों को जिम्मेदार बनाया गया है।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि होम आइसोलेशन में रहे अगर किसी मरीज या किसी के जानने वालों को अगर ऑक्सीजन की जरूरत है, तो पोर्टल https://delhi.gov.in पर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए मरीज को आधार कार्ड की कॉपी, कोरोना रिपोर्ट यदि कोई सीटी-स्कैन रिपोर्ट है तो देने होंगे।

दिल्ली को पांच मई को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की

केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने न्यायालय के आदेश का पालन किया और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली को 700 मीट्रिक टन के बजाय 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली को 700 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के आदेश का पालन नहीं करने के कारण दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने पर रोक लगा दी और बृहस्पतिवार सुबह केंद्र से जवाब मांगा।  

भारत में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 3,980 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बृहस्पतिवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले देश में 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.92 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है। 

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,72,80,844 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, पांच मई तक 29,67,75,209 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 19,23,131 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?