लाइव न्यूज़ :

One Health' consortium: सरकार ने बैक्टीरिया, वायरल संक्रमण की निगरानी के लिए वन हेल्थ कार्यक्रम शुरू किया

By उस्मान | Updated: October 14, 2021 15:09 IST

इस परियोजना के तहत मौजूदा नैदानिक ​​​​परीक्षणों के उपयोग तथा निगरानी और उभरती हुई बीमारियों के प्रसार को समझने के लिए अतिरिक्त तौर-तरीकों के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देइस परियोजना में उभरती हुई बीमारियों के प्रसार को समझा जाएगाजैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ रेणु स्वरूप ने पहली 'वन हेल्थ' परियोजना की शुरुआत कीदुनियाभर में पशुजनित रोगों को रोकने के मामले में 'वन हेल्थ' बेहतर

जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने 'वन हेल्थ' कंसोर्टियम शुरू किया है, जिसके तहत देश में पशुजनित रोगों के साथ-साथ वैश्विक रोगों के महत्वपूर्ण जीवाणु, वायरल और परजीवी संक्रमण की निगरानी करने की परिकल्पना की गई है। 

डीबीटी ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना के तहत मौजूदा नैदानिक ​​​​परीक्षणों के उपयोग तथा निगरानी और उभरती हुई बीमारियों के प्रसार को समझने के लिए अतिरिक्त तौर-तरीकों के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ रेणु स्वरूप ने डीबीटी की पहली 'वन हेल्थ' परियोजना की शुरुआत की। स्वरूप ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने संक्रामक रोगों विशेष रूप से दुनियाभर में पशुजनित रोगों को रोकने के मामले में 'वन हेल्थ' सिद्धांतों की प्रासंगिकता को दर्शाया है। 

उन्होंने भविष्य की महामारियों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए मानव, पशुओं और वन्यजीवों के स्वास्थ्य को समझने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। 

स्वरूप ने कहा कि वन हेल्थ कंसोर्टियम में हैदराबाद में स्थित डीबीटी-राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के नेतृत्व में 27 संगठन शामिल हैं। यह कोविड-19 के बाद के समय में सरकार द्वारा शुरू किए गए सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। 

कंसोर्टियम में एम्स-दिल्ली, एम्स-जोधपुर, आईवीआरआई-बरेली, जीएडीवीएएसयू-लुधियाना, टीएएनयूवीएएस-चेन्नई, एमएएफसयू-नागपुर, असम कृषि एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, आईसीएआर, आईसीएमआर केंद्र तथा कई वन्यजीव एजेंसियां शामिल हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार