Healthy Diet Tips: दही के साथ अगर खाते हैं ये चीज तो आज से बदल डालें अपनी आदत, जानें इसके फायदे-नुकसान

By आजाद खान | Published: January 12, 2022 11:04 AM2022-01-12T11:04:42+5:302022-01-12T11:07:03+5:30

दही के गलत इस्तेमाल से आपको गैस, एलर्जी के अलावा सूजन और लूज़-मोशन की भी शिकायत हो सकती है।

daily use of these things with curd will cause disease damage to body know benefits loss healthy diet tips | Healthy Diet Tips: दही के साथ अगर खाते हैं ये चीज तो आज से बदल डालें अपनी आदत, जानें इसके फायदे-नुकसान

Healthy Diet Tips: दही के साथ अगर खाते हैं ये चीज तो आज से बदल डालें अपनी आदत, जानें इसके फायदे-नुकसान

Highlightsदही न केवल खाने में बहुत अच्छा लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। दही के सही इस्तेमाल करने से हम होने वाली कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।यह एक ठंडी आहार है जिसे गर्म चीजों जैसे प्याज, मछली और आम के साथ नहीं खाना चाहिए।

दही (Curd) लोगों को काफी पसंद होता है। इसे एक पूर्ण आहार माना जाता है जिसमें विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) के साथ ही प्रोटीन (Protein) और फैट (Fat) भी पाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि दही के इस्तेमाल करने से हमें दूसरी मुसिबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। दही एक तरफ जहां आपके शरीर को फायदा पहुंचाता हैं, वहीं इसके गलत सेवन से आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि दही को किसी चीज से मिलाकर खाने से इसका शरीर पर उल्टा असर पड़ा है। तो आइए जानते हैं कि वह कौन कौन सी चीज है जिसे दही के साथ खाने पर हमारा शरीर खराब हुआ है और बीमारियां भी हुई है।

दही और प्याज को एक साथ खाना

आम तौर पर लोग दही और प्याज को एक साथ नहीं खाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से एलर्जी, गैस और यहां तक कि उल्टी का भी लोग शिकार हो गए हैं। दही को जहां एक ठंडा आहार माना जाता है तो वहीं प्याज एक गर्म चीज हैं। ऐसे में ठंडा गर्म का यह मेल आपके शरीर पर असर डाल देता है।

दही और मछली

दही और मछली को एक साथ खाने पर लोगों को गैस, एसिडिटी के साथ ही अपच की समस्या होती है। कई लोगों ने अपने पर हुए गलत असर को देखते हुए इस मेल के खाने पर परहेज करने की सलाह दी है। मछली को जहां गर्म बताया जाता है तो वहीं दही ठंडी होती है, ऐसे में दोनों को एक साथ सेवन करना सही नहीं होगा।

दही और आम

दही की तरह आम भी लोगों को काफी पसंद है। आम तौर पर दही और आम को अलग-अलग खाना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि दही और आम का एक साथ सेवन करने से आपको कुछ परिशानियां हो सकती हैं। दही और आम में भी ठंडा और गर्म का कांबिनेशन होता है। 

उड़द की दाल और दही

आपको उड़द की दाल और दही को भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसे देखा गया है कि इन दोनों को एक साथ सेवन करने से गैस और एसिडिटी के अलावा सूजन और लूज़-मोशन की भी शिकायत होती है। इससे आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ता है। इसलिए इससे परहेज करना चाहिए।

दही और दूध

वैसे तो दही दूध से ही बनती है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आए जिसमें इन दोनों को एक साथ सेवन करने पर हमारे पाचन-तंत्र पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इसके इस्तेमाल से एसिडिटी, गैस और उल्टी की भी शिकायत होती है। यही कारण है कि लोग दोनों को एक साथ नहीं इस्तेमाल करते है और कुछ समय बिता कर ही इनका अलग-अलग सेवन करते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: daily use of these things with curd will cause disease damage to body know benefits loss healthy diet tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे