लाइव न्यूज़ :

COVID update in India: भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 4.50 लाख पार

By उस्मान | Updated: October 12, 2021 11:51 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गईमरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 43 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया है। पीछले एक दिन में 181 लोगों की मौत हुई है 14,313 नए मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई।

इस बीच, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 181 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई। 

देश में लगातार 18 दिनों से एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 107 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,14,900 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.63 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। 

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,447 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,50,38,043 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,81,766 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 43 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। 

वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,33,20,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 95.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!