लाइव न्यूज़ :

COVID prevention: WHO ने बताया, दूसरी लहर से बचने के लिए कौन सा मास्क, कब और कैसे पहनें

By उस्मान | Updated: April 20, 2021 14:18 IST

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में मास्क ही बेहतर बचाव है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से बचने के लिए पहनें मास्कजानिये किसे किस तरह का मास्क पहनना चाहिएWHO ने जारी की मास्क के लिए गाइडलाइन्स

कोरोना वायरस ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। टीकाकरण से भी कोई खास असर नहीं हो रहा है। एक्सपर्ट्स कोरोना से बचाव के लिए अभी भी मास्क, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई को ही प्रमुख हथियार मान रहे हैं। 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। कोरोना के नए रूप इसका कारण माने जा रहे हैं। साथ ही इसके लक्षण भी गंभीर होते जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स डबल मास्किंग की सलाह दे रहे हैं। 

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सर्जिकल और कपड़े के मास्क पहनने पर कुछ दिशानिर्देश साझा किए हैं। उन्हें कब, कैसे और कैसे पहनना चाहिए और किस तरह का मास्क इस दौरान ज्यादा असरदार हो सकता है।

मेडिकल या सर्जिकल मास्कट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में, डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी कि किस-किस तरह के लोगों को मेडिकल या सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। इसमें शामिल हैं स्वास्थ्यकर्मी, जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं, जो लोग किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जिन्हें कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

ऐसे क्षेत्रों में जहां वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा है और एक मीटर की सामाजिक दूरी को बनाए रखना मुश्किल है, वहां 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों और पुरानी बीमारियों से पीड़ितों को इस तरह का मास्क पहनना चाहिए। 

कपड़े का मास्कइस तरह के मास्क कोरोना की बीमारी आने के बाद ही तैयार हुए हैं। इससे पहले इनका नामोनिशान तक नहीं था। पिछले एक साल में इस तरह के मास्क एक बिजनेस के रूप में भी उभरे हैं। 

डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी कि कपड़े के मास्क उन लोगों द्वारा पहने जा सकते हैं जिनके पास कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इसमें वे लोग शामिल हैं जो भीड़ में काम करते हैं। इसके अलावा परिवहन, कार्यस्थलों, किराने की दुकानों और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर इस तरह का मास्क पहना जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह