लाइव न्यूज़ :

Covid Omicron update: अमेरिकी चिकित्सा अधिकारी का दावा, डेल्टा से कम खतरनाक ओमीक्रोन, नहीं बढ़ रही नए मामलों की संख्या

By उस्मान | Updated: December 6, 2021 10:18 IST

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है

Open in App
ठळक मुद्देइस वायरस को डेल्टा से कम घातक माना जा रहा है अमेरिका का दावा डेल्टा के कारण तेजी से बढ़ी थी मरीजों की संख्यादक्षिण अफ्रीका में मिला है यह नया वैरिएंट

अमेरिका के शीर्ष चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि हालांकि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप देशभर में तेजी से फैल रहा है, लेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह संभवत: वायरस के डेल्टा स्वरूप से कम खतरनाक है। डेल्टा के कारण अमेरिकी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फाउची ने ‘सीएनएन’ के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम पर रविवार को बताया कि ओमीक्रोन की गंभीरता के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले वैज्ञानिकों को और सूचना एकत्रित करने की आवश्यकता है। ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला दुनिया में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। 

दक्षिण अफ्रीका से प्राप्त खबरों में कहा गया है कि लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर तेजी से नहीं बढ़ी है। फाउची ने कहा कि बाइडन प्रशासन कई अफ्रीकी देशों से यहां आने वाले अन्य देशों के नागरिकों के प्रवेश पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है। 

क्षेत्र में ओमीक्रोन स्वरूप के मामले सामने आने के बाद ये प्रतिबंध लागू किए गए थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस प्रकार के कदमों की निंदा की है। 

फाउची ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम उचित समय में प्रतिबंध को हटा पाएंगे। केवल दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, बल्कि अन्य अफ्रीकी देशों को जिस मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, हमें उसे लेकर बहुत बुरा महसूस करते हैं।’’ 

अमेरिका में ओेमीक्रोन स्वरूप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के अधिकतर मामलों का कारण डेल्टा स्वरूप है। देश में 99 प्रतिशत से अधिक मरीज डेल्टा से संक्रमित हैं। अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 7,80,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत हो चुकी है।  

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529हेल्थ टिप्सMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!