लाइव न्यूज़ :

COVID latest update: देश में कोरोना की दूसरी खुराक भी शुरू, टीके के प्रभाव का होगा अध्ययन, जानें कोरोना का पूरा अपडेट

By उस्मान | Updated: February 13, 2021 15:14 IST

कोरोना वायरस अपडेट : देश-विदेश में कोरोना का क्या है हाल, जानिये दो मिनट में पूरा अपडेट

Open in App
ठळक मुद्देचीन की रिपोर्ट अगले पेश करेगा WHO भारत में कोरोना की दूसरी खुराक भी हुई शुरूWHO ने कहा अभी खतरा टला नहीं है

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है. देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है। देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गयी है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है। 

अब तक 75,05,010 लोगों लगा टीकामंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं। इसने कहा कि भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।  

डब्लयूएचओ ने कहा-प्रतिबंधों में ढील न दी जाए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दुनियाभर में आई कमी प्रोत्साहित करने वाली है, लेकिन कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार रहे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जानी चाहिए। 

गेब्रेयसस ने कहा, 'अभी यह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दे। अब यदि किसी की मौत होती है, तो यह और भी अधिक त्रासदीपूर्ण होगा क्योंकि टीके लगने आरंभ हो गए हैं।' 

अगले हफ्ते आएगी चीन की रिपोर्टडब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनिया भर में संक्रमण के 19 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पूर्ववर्ती सप्ताह में यह संख्या 32 लाख थी। उन्होंने कहा कि संक्रमण के संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए हाल में चीन की यात्रा करने वाला डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ मिशन अपने अध्ययन का सार अगले सप्ताह पेश करेगा।  

भारत में दूसरी खुराक मिलनी प्रारंभकोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब पहले दिन टीका लगवाने वाले कई लोगों को दूसरा टीका भी लगना शुरू हो गया है. देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले दिन देश भर के 81 केन्द्रों में 4,319 (53 प्रतिशत) स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था जबकि लक्ष्य 8,117 लोगों के टीकाकरण का था। 

टीका लगवा चुके लोगों पर होगा सीरोकन्वर्जन का अध्ययन संबलपुर के बुरला स्थित 'वीर सुरेन्द्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' (वीआईएमएसएआर) के चिकित्सक कोविड-19के टीके के प्रभाव का अध्ययन करेंगे और पता लगाएंगे कि टीकाकरण के बाद इससे एंटीबॉडी बनने में कैसे मदद मिली। 

यह अध्ययन 12 महीनों तक चलेगा। इस अध्ययन का मकसद जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन पर 'सीरोकन्वर्जन' का पता लगाना है। इससे यह गणना की जाएगी कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए कितने लोगों को टीका लगाए जाने की जरूरत है, ताकि हम महामारी को रोकने में सफल रहें। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब