लाइव न्यूज़ :

अधिकतर मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने का यह है सबसे बड़ा कारण, समझें और बचें

By भाषा | Updated: April 22, 2020 16:46 IST

शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र ही कोरोना वायरस को कोशिकाओं में घुसने में मदद कर सकता है

Open in App

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में मौत का तांडव लगातार जारी है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से अब तक 2,574,994 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 178,658 लोगों की मौत हो गई है। 

कोरोना वायरस का अब तक कई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक दिन-रात एक करके इसका इलाज खोजने में जुटे हैं। कोरोना के बारे में रोजाना नई-नई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही है। 

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि लगभग 80 फीसदी कोरोना के मामलों में लक्षण नहीं नजर आये हैं, जो हैरान करने वाली बात है. अब एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि क्यों कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं और कुछ लोगों में क्यों नहीं। 

वायरल संक्रमण के खिलाफ मानव शरीर की मुख्य प्रतिरक्षा प्रणालियों में से एक कोरोना वायरस को और अधिक कोशिकाओं को संक्रमित करने में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है जो यह समझने में मदद कर सकता है क्यों कुछ लोग अन्य के मुकाबले कोविड-19 की चपेट में आने के लिहाज से अधिक संवेदनशील हैं। 

पत्रिका सेल में प्रकाशित अध्ययन में एकल-कोशिका आरएनए अनुक्रम का इस्तेमाल किया गया है जिसमें यह पहचान की गई है कि किसी एक कोशिका में अनुमानित 20,000 जीन में कितने मौजूद होते हैं और इसमें पाया गया कि मानव श्वसन तंत्र और आंतों की कोशिशों का एक छोटी सी संख्या प्रोटीन बनाती है जो विषाणु को मनुष्य कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। 

अमेरिका में बोस्टन चिल्ड्रेंस अस्पताल के अध्ययन के सह-लेखक जोस ओर्डोवास मोंटानिस ने कहा, ‘हमने लक्षणों के आधार पर और जहां विषाणु का पता चला वहां नाक के छिद्र, फेफड़ों और उदर की परत जैसे ऊतकों की कोशिकाओं का अध्ययन शुरू किया।’ 

मौजूदा अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह पाया कि कोशिकाओं का एक छोटा-सा हिस्सा या 10 प्रतिशत से कम हिस्सा ही एसीई2 और टीएमपीआरएसएस2 रिसेप्टर बनाते हैं जो वायरस को शरीर में मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करते हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब