लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: 'क्या मुंह या नाक के जरिए दिया जा सकता है कोविड-19 का टीका'

By उस्मान | Updated: September 15, 2020 09:54 IST

वैज्ञानिक इस बात की खोज कर रहे हैं कि कोरोना की वैक्सीन इंजेक्शन की जगह नाक या मुंह से देने से ज्यादा असरदार हो सकती है नहीं

Open in App
ठळक मुद्देमुंह और नाक से दिए गए टीके से हो सकता है बेहतर असरनाक के जरिए दिए जा सकते हैं इन्फ्लुएंजा टीकेभारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख के पार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच ब्रिटिश वैज्ञानिक यह देखने के लिए एक छोटा अध्ययन कर रहे हैं कि कोविड-19 के दो प्रायोगिक टीके क्या इंजेक्शन की जगह मुंह अथवा नाक के जरिए दिए जाने पर बेहतर काम कर सकते हैं। 

इंपीरियल कॉलेज लंदन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि परीक्षण में शामिल 30 लोगों पर प्रयोग कर यह देखा जाएगा कि इन टीकों की बूंदों को मुंह में डालने से ये टीके बेहतर काम करेंगे या नहीं क्योंकि इस तरह ये टीके इन लोगों के श्वसन तंत्र को सीधे प्रभावित करेंगे। 

मुंह और नाक से दिए गए टीके से हो सकता है बेहतर असरसंबंधित दोनों टीके इंपीरियल कॉलेज लंदन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा ही विकसित किए गए हैं। दोनों संस्थानों का व्यापक अध्ययन पहले से ही जारी है, लेकिन छोटा अध्ययन यह देखने के लिए है कि टीकों को इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचाने की जगह क्या दवा को मुंह अथवा नाक में डालकर सीधे श्वसन तंत्र को प्रभावित कर बेहतर असर हो सकता है। 

नाक के जरिए दिए जा सकते हैं इन्फ्लुएंजा टीकेइंपीरियल कॉलेज के डॉक्टर क्रिस चिऊ ने कहा, 'हमारे पास साक्ष्य हैं कि इन्फ्लुएंजा टीके की दवा को नाक के जरिए दे कर फ्लू से लोगों की रक्षा की जा सकती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में भी मदद मिल सकती है।' उन्होंने कहा कि अध्ययन यह देखने के लिए किया जा रहा है कि क्या ऐसा कोविड-19 के मामले में भी हो सकता है। 

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के अब कुल मामले 49 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1054 लोगों की मौत भी हुई है। 

इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 80,776 है। वहीं, 38,59,400 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 5,83,12,273 सैंपल टेस्ट हुए हैं। ये आंकड़े 14 सितंबर तक के हैं। इसमें 14 सितंबर को ही 10,72,845 सैंपल की जांच हुई।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार