लाइव न्यूज़ :

COVID-19 vaccine: इस साल के आखिरी तक कोविड-19 वैक्सीन का पहला, दूसरा परीक्षण कर लेगी अरविंदो फार्मा

By भाषा | Updated: August 14, 2020 15:17 IST

Coronavirus vaccine: कंपनी ने कहा है कि पहला चरण अक्टूबर में और अंतिम चरण अगले साल तक पूरा हो जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देतीसरा चरण अगले साल मार्च-अप्रैल के दौरान किया जा सकता हैवैक्सीन का विकास अमेरिका स्थित प्रोफैक्टस बायोसाइंसेज द्वारा किया जा रहा हैपहला चरण अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा

दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने उम्मीद जताई है कि वह कोविड-19 की अपनी प्रस्तावित वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का परीक्षण 2020 के अंत तक करेगी, जबकि तीसरा चरण अगले साल मार्च-अप्रैल के दौरान किया जा सकता है। 

अरविंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक नारायणन गोविंदराजन ने विश्लेषकों के साथ हाल में आयोजित एक वार्ता के दौरान कहा कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 15-20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया है। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन का विकास अमेरिका स्थित प्रोफैक्टस बायोसाइंसेज द्वारा किया जा रहा है, जिसे अरविंदो फार्मा की सहायक कंपनी ऑरो वैक्सीन एलएलसी ने अधिग्रहित किया था।

पहला चरण अक्टूबर गोविंदराजन के अनुसार भारत में कंपनी की वायरल वैक्सीन विनिर्माण क्षमता को दो चरणों तैयार किया जाएगा। पहला चरण अक्टूबर तक और व्यावसायिक संयंत्र अगले साल मार्च तक तैयार हो जाएगा। 

साल के अंत तक होगा दूसरा चरणउन्होंने कहा, 'वे (ऑरो वैक्सीन) पहले ही एक कोविड-19 वैक्सीन का विकास कर रहे हैं और साथ ही हम भारत में विनिर्माण क्षमता तैयार कर रहे हैं, जिसके दो चरण होंगे।'  

उन्होंने कहा कि क्षमता का पहला चरण अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा, जहां हम उत्पाद तैयार करेंगे और साल के अंत तक पहले तथा दूसरे चरण के परीक्षण शुरू करेंगे।

इधर भारत की पहली देसी वैक्सीन का पहले चरण का ह्यूमन ट्रायल पूरा हो गया है और इसके रिजल्ट भी जारी होने वाले हैं। इसे बनाने वाली भारत बायोटेक ने दूसरे चरण के ट्रायल की घोषणा की है। 

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 24 लाख के पार

 भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 लाख के पार चली गई जबकि इनमें से 17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 17,51,555 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर सुधर कर 71.17 प्रतिशत हो गई है।

देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,007 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,48,728 नमूनों की जांच की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम