लाइव न्यूज़ :

COVID vaccine: कोरोना का टीका लगने की अब है बुजुर्गों की बारी, Co-WIN 2.0 ऐप पर ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

By उस्मान | Updated: February 18, 2021 12:31 IST

कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में मार्च से 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देमार्च से शुरू होगा दूसरा चरण50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीकाटीके के लिए कोविन ऐप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगने का पहला चरण खत्म होने वाला है और अब टीका लगने की बुजुर्गों की बारी है। दूसरे चरण में अब 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को कोविड-19 की खुराक दी जाएगी।  इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने काविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (सीओ-विन) डिजिटल ऐप वर्जन 2.0 तैयार किया है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और लाभार्थी सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में सरकार ने चल रहे टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को महत्वपूर्ण रूप से शामिल करने की योजना बनाई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार देश के राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अगले चरण में मार्च में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाने की तैयारी में है।

कैसे डाउनलोड होगा CoWin app

आपने मोबाइल में CoWin app को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अभी यह ऐप शुरू नहीं हुआ है इसलिए अभी इस पर कुछ नहीं किया जा सकता। सरकार इसे जल्द ही लॉन्च करेगी। फिलहाल आप इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं। 

CoWin app पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

वर्तमान में, आम जनता कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है। एक बार जब ऐप शुरू हो जाएगा, तब इसके चार मॉड्यूल होंगे -यूजर एडमिनिस्ट्रेटर मोड्यूल, बेनेफिसिअरी रजिस्ट्रेशन, vaccination एंड beneficiary acknowledgment और स्टेटस अपडेशन शामिल हैं।

CoWin ऐप या वेबसाइट लाइव होने के बाद पंजीकरण के लिए तीन विकल्प मिलेंगे जिसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन, व्यक्तिगत पंजीकरण और बल्क अपलोड शामिल हैं। इसका लॉजिस्टिक्स अभी तक सामने नहीं आया है। 

टीका लगवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

लोगों को पंजीकरण करने के लिए एक फोटो पहचान अपलोड करनी होगी। यह आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, और अन्य हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने घोषणा की है कि फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए टीकाकरण मुफ्त होगा। आम जनता के लिए लागत की घोषणा अभी नहीं की गई है।

टीकाकरण मामले में भारत तीसरे स्थान पर

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के अनुसार, भारत में टीकाकरण कवरेज स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में 90.6 लाख खुराक को पार कर गया। इन आंकड़ों के अनुसार अमेरिका (5.52 करोड़) और ब्रिटेन (1.62 करोड़) खुराक के बाद विश्व में भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है। 

अमेरिका और ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान शुरू हुए 60 दिन गये हैं, जबकि भारत में अभी 31 दिन ही हुए हैं।  भारत 10 लाख से 70 लाख टीकाकरण को सबसे तेजी से पार करने वाला देश है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों में 68.3 प्रतिशत को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों में 37.6 प्रतिशत को दूसरी खुराक और अग्रिम मोर्चे के 28.2 प्रतिशत कर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब