लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दिवाली से पहले एक्सपर्ट्स की चेतावनी, 'अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना का सबसे बुरा समय'

By उस्मान | Updated: October 18, 2021 10:06 IST

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने दिवाली से पहले चेतावनी दी है कि बेशक कोरोना की दूसरी लहर अब कम हुई है लेकिन अभी यह कहना उचित नहीं होगा कि सबसे बुरा समय खत्म हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी लहर अब कम हुई है लेकिन अभी यह कहना उचित नहीं होगा कि सबसे बुरा समय खत्म हो गयाकेरल में अब तेजी से मामले बढ़ रहे हैंफेस्टिव सीजन में बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

भारत में कोरोना वायरस के मामले मामूली रूप से कम हो रहे हैं लेकिन महामारी का खतरा भी टला नहीं है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने दिवाली से पहले चेतावनी दी है कि बेशक कोरोना की दूसरी लहर अब कम हुई है लेकिन अभी यह कहना उचित नहीं होगा कि सबसे बुरा समय खत्म हो गया है। 

वीके पॉल ने कहा, 'हमने अन्य देशों में देखा है कि वहां दो से अधिक लहरें आई हैं। भारत में इस समय त्योहारों का मौसम है, जिसका अर्थ है कि संभावित भीड़ होगी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा। यह समय महामारी के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जो देश के भाग्य का फैसला कर सकता है।

केरल में अब तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और देश के कुल नए मामलों में इसका 60% से अधिक योगदान है। देखा गया है कि राज्य में ओणम के बाद मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। हालांकि, राज्य में पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमणों में तेज गिरावट देखने को मिली है। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े नए मामलों और मौतों में लगातार गिरावट शुरू हो गई है। भारत पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 20,000 मामले मामले देखे जा रहे हैं. इस बीच देश में 100 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 13,596 नए मामले सामने आए हैं और यह पिछले 230 दिनों में सबसे कम मामले हैं. अब देश में 1,89,694 एक्टिव केस रहे गए हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!