लाइव न्यूज़ :

COVID-19 treatment: वैक्सीन के बाद अब आएंगी 'एंटीवायरल पिल्स', जानें कोरोना के लक्षणों के खिलाफ कितनी असरदार होंगी

By उस्मान | Updated: August 4, 2021 09:25 IST

बताया जा रहा है कि एंटीवायरल पिल्स से कोरोना के लक्षणों को गंभीर होने से बचाने में मदद मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देएंटीवायरल पिल्स से कोरोना के लक्षणों को गंभीर होने से बचा सकती है कई जगहों पर ट्रायल हो गया है शुरू इसी साल बाजार में आ सकती है दवा

कोरोना वायरस संकट के बीच टीके लगवाना और दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी हो गया है। इससे काफी हद तक कोरोना से बचाव में मदद मिलती है। यह देखा गया है कि टीकों ने रोगियों में अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को भी कम कर दिया है। बेशक कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन वैज्ञानिक और चिकित्सा पेशेवर महामारी को रोकने के लिए विभिन्न तरीके आजमा रहे हैं। 

हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रमुख फार्मा दिग्गज एंटीवायरल ओरल पिल्स का उत्पादन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इनसे कोरोना के लक्षणों और जोखिमों को कम करने में मदद कर मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि एंटीवायरल गोलियां कोरोना के खिलाफ कितनी असरदार हो सकती हैं और यह कब उपलब्ध होंगी।

एंटीवायरल पिल्स क्या है?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अन्य एंटीवायरल दवा की तरह, कोरोना की गोली भी वायरस को रोकने और बढ़ने की क्षमता को बेअसर करने की दिशा में काम करेगी। जबकि टीके शरीर में वायरल प्रवेश को रोकते हैं, एंटीवायरल गोलियां इन वायरस को संक्रमण के बाद कहर बरपाने ​​से रोकती हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, कोविड पिल्स एक एंटीवायरल दवा है, जो उन लोगों द्वारा ली जा सकती है जो कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे लोगों को घर पर अपने लक्षणों का प्रबंधन करने और लक्षणों को और भी खराब होने से रोकने में मदद मिल सकती है। एंटीवायरल दवा कुछ दिनों में वायरस को बेअसर करने में भी मदद करेगी, खासकर अगर लक्षण हल्के हों।

कोरोना टीके से कैसे अलग हैं कोरोना गोली

कोरोना के टीके वायरस के खिलाफ सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करते हैं जबकि एंटीवायरल दवा कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है। वर्तमान में, फाइजर, मर्क, और जापानी-आधारित कंपनी शियोनोगी कोरोना गोली विकसित कर रहे हैं।

कोरोना गोली कब आ सकती है?

अमेरिकी रसायन कंपनी मर्क को पहले ही ओरल एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर के लिए एफडीए की मंजूरी मिल चुकी है और पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सौदा कर चुकी है, फाइजर की प्रयोगात्मक दवाएं अभी भी ट्रायल में चल रही हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इसी साल बाजार में उतारा जा सकता है। जापान की फार्मा कंपनी ने भी हाल ही में वन-ए-डे पिल पर अपना क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया है, लेकिन यह अभी शुरुआती दौर में है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम