लाइव न्यूज़ :

COVID-19 treatment: कोरोना वायरस के इलाज में कितनी असरदार है 'रेमडेसिविर' दवा ?, जानिए कीमत

By उस्मान | Updated: April 20, 2021 09:34 IST

रेमडेसिविर दवा को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, जानिये कितनी जरूरी है यह दवा

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के लक्षणों के इलाज में सहायकसरकार ने कम की हैं कीमतकोरोना की पहली दवा के रूप में मंजूर

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जब मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, तो एक दवा 'रेमडेसिविर' (Remdesivir) दोबारा से चर्चा में आ गई है।

कोरोना वायरस का वैसे तो कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन इसके गंभीर लक्षणों के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह चर्चा में इसलिए बनी हुई है क्योंकि देश में इसकी भारी कमी की रपटें आ रही हैं।

रेमडेसिविर क्या है ?

यह दवा इंजेक्शन के रूप में आती है। यह SARS-CoV-2 वायरस के इलाज के लिए FDA द्वारा अनुमोदित पहली दवा थी। यह अस्पताल में भर्ती वयस्कों और 12 वर्ष की आयु के बच्चों और कम से कम 40 किलोग्राम वजन वाले मरीजों को दी जा सकती है।

रेमडेसिविर को लेकर कई अध्ययन हुए हैं और उनके रिजल्ट के आधार पर इसे मंजूरी मिली है। परिणामों से पता चला है कि जिन रोगियों को यह दावा दी गई उनके ठीक होने की दर 31% अधिक थी। इतना ही नहीं इससे ठीक होने का औसत समय 10 दिन था जबकि प्लेसबो नाम की दवा से मरीज 15 दिनों में ठीक हुए।

कोरोना के इलाज में कितनी कारगर रेमडेसिविर

कोरोना के मरीजों को रेमडेसिविर, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं दी जा रही हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि एंटीवायरस दवा 'रेमडेसिविर' सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा कम करता है और उन्हें फेफड़ों का रोग नहीं होने देता। 

पशुओं में सार्स-सीओवी को रोकने में प्रभावी

दवा जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही यह दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिविर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मेर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।

निमोनिया नहीं होने देती रेमडेसिविर

जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही यह दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिविर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मेर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।

फेफड़ों को नुकसान से बचने में सहायक

उन्होंने बताया कि दवा का परीक्षण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है। अनुसंधानकर्ता एमी डी विट और उनके सहयोगियों ने रेमडेसिविर के प्रभाव का बंदरों की पुरानी प्रजाति पर अध्ययन किया और पाया कि जिन लंगूरों को यह दवा दी गई उनमें सांस संबंधी बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए और उनके फेफड़ों को भी कम क्षति पहुंची है।

मरीजों में पांच दिन में लक्षणों में सुधार देखा गया

रेमडेसिविर एक एंटीवायरल दवा है जिसका इस्तेमाल वायरल संबंधी रोगों में किया जाता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक बायोटेक कंपनी का कहना है कि इसकी प्रायोगिक दवा रेमडेसिविर को कोविड-19 से मामूली रूप से बीमार, अस्पताल में भर्ती मरीजों को पांच दिन तक देने पर लक्षणों में सुधार देखा गया है।  

भारत में रेमडेसिविर की कीमत

वनइंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मरीजों को राहत देते हुए केंद्र ने रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये की कटौती की है। अब दवा 899 रुपये में खरीदी जा सकती है। हालांकि कई कई फार्मा कंपनियों ने पहले से इसकी कीमतें महंगी की हुयी थी जिसमें कटौती होने के बाद भी यह दवा ३ हजार रुपये तक मिल सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”