लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment: तेजी से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है ये खास तरह का काढ़ा, जानिये सामग्री, बनाने का तरीका

By उस्मान | Updated: September 28, 2020 15:21 IST

काढ़ा बनाने की सामग्री और विधि : इम्यूनिटी बढ़ाने, कोरोना से लड़ने के लिए ऐसे बनाएं काढ़ा

Open in App
ठळक मुद्देवायरस से निपटने के लिए शरीर का अंदर से मजबूत होना जरूरी ह सर्दी और खांसी के लिए भी अच्छा हैकाढ़े में इस्तेमाल चीजों के हैं बड़े फायदे

कोरोना वायरस से निपटने के लिए शरीर का अंदर से मजबूत होना यानी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और श्वसन संबंधी समस्याओं वाले व्यक्तियों को कोविड -19 का अधिक खतरा होता है।

इम्यून पावर मजबूत करने के लिए बेहतर जीवनशैली के साथ बेहर खानपान भी जरूरी है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके जरिये इस काम को किया जा सकता है। 

हम आपको एक रेसिपी बता रहे हैं जिसे पौधे की पत्तियों, मसालों, जड़ी-बूटियों, फलों, जड़ों, और छाल जैसे विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके तैयार किया जा सकता है। इसमें विशेष रूप से अमरूद की पत्तियों, कैरम के पत्तों, अदरक, तुलसी के पत्तों, लहसुन, आंवला और साबुत मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है।

रोजाना इस काढ़े का सेवन आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का सबसे बेहतर तरीका है। यह सर्दी और खांसी के लिए भी अच्छा है। उपयोग की जाने वाली सभी सामग्रियां आपको कहीं भी आसानी से मिल सकती हैं। 

कितने लोगों के लिए- 4 सदस्यतैयारी का समय: 5 मिनटपकाने का समय: 10 मिनट

आवश्यक सामग्रीअमरूद के पत्ते - 3 से 4  कैरम के पत्ते / अजवाइन - 3 से 4  तुलसी के पत्ते - 3 से 4  लहसुन - 3 से 4 कली चक्रफूल - 1 से 2  दालचीनी - एक छोटा टुकड़ा अदरक - एक छोटा टुकड़ाजीरा - 1 चम्मच

काढ़ा बनाने का तरीका* एक कटोरे में 1/2 लीटर पानी लें और इसे गर्म करें।* इसमें अमरूद के पत्ते मिलाएं, जो विटामिन सी से भरे होते हैं और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल के रूप में कार्य करते हैं।* अब कैरम और अजवाइन की पत्तियां डालें, यह पाचन में मदद करता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा है।  * अब, उबलते पानी में एक चम्मच कलौंजी के बीज को डालें, यह पाचन में मदद करता है और हाई बीपी को कंट्रोल करता है।* इसके बाद चक्रफूल डालें, यह एंटी-वायरल एजेंट के रूप में कार्य करता है।* फिर अदरक डालें, यह पाचन में सहायक है और इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं।* वैकल्पिक रूप से आप इसमें लहसुन डाल सकते हैं कोंकी लहसुन में बड़ी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।* इसके बाद इसमें आंवला डालें, यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।* लेमन ग्रास को भी वैकल्पिक रूप से इसमें जोड़ा जा सकता है। * अच्छी तरह से उबले हुए मिश्रण को इकट्ठा करके स्टोर करें।* आप इसे दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पी सकते हैं।* जब गुनगुना हो तो कम से कम दिन में तीन बार पियें।* यदि आप चाहें तो स्वाद के लिए कुछ शहद मिला सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत