मौज-मस्ती में भूल तो नहीं गए न ? एक बार फिर समझ लें- किन चीजों पर कितनी देर जिंदा रहता है कोरोना, बीमार होने से बच जाएंगे

By उस्मान | Published: August 15, 2020 10:59 AM2020-08-15T10:59:20+5:302020-08-15T10:59:20+5:30

ध्यान रहे संकट अभी टला नहीं है, बल्कि और ज्यादा बढ़ रहा है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहे

COVID-19 : How long does Coronavirus survive on different surfaces like plastic, metal, iron, door, window, keyboard, glass, polythene, cardboard, wood | मौज-मस्ती में भूल तो नहीं गए न ? एक बार फिर समझ लें- किन चीजों पर कितनी देर जिंदा रहता है कोरोना, बीमार होने से बच जाएंगे

कोरोना वायरस

Highlightsअब रोजाना 60 हजार के करीब नए मामले आ रहे हैं मौज-मस्ती में कोरोना को मत भूल जाना लॉकडाउन खुलने के बाद लोग बेफिक्र हो गए हैं

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। चीन से निकले इस खतरानक वायरस ने दुनियाभर में अब तक 21,355,685 लोगों को संक्रमित कर दिया है। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 763,367 हो गई है। हालांकि अब तक 14,149,309 लोग ठीक भी हुए हैं लेकिन बीमारी का खतरा अभी टला नहीं है। 

देश में कोरोना के मामलों की संख्या 2,525,222 हो गई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है जबकि मरने वालों की संख्या 49,134 हो गई है। कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन खुल गया है और हालत पहले जैसे सामान्य होने लगे हैं लेकिन मरीजों की संख्या में अब ज्यादा उछाल आ गया है। देश में अब रोजाना नए मामलों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है। 

देखा जा रहा है कि नॉर्मल लाइफ के चक्कर में लोग अब कोरोना के खिलाफ वैसी सुरक्षा नहीं बरत रहे हैं। यह भी मामले बढ़ने का एक कारण हो सकता है। अब लोग पहले की तरह हाथ धोना, सैनिटाइजर लगाना और मास्क पहनना आदि का कम पालन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खतरा अभी टला नहीं है। लोगों की यही गलतियां उनके लिए खतरा साबित हो रही हैं। आप भूल न गए हों इसलिए हम आपको एल बार फिर याद दिला रहे हैं कि कोरोना वायरस सतह पर कई घंटे का तक जीवित रहता है।   

1) प्लास्टिक 
कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि कोरोना वायरस प्लास्टिक पर कम से कम तीन दिनों तक चिपका रहता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर इस दौरान किसी ने उसे छुआ तो संभव है वो भी इसकी चपेट में आ जाए। 

2) स्टील
प्लास्टिक की तरह स्टील की वस्तुओं पर भी कोरोना वायरस तीन दिनों तक जीवित रहता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना कम से कम दो बार स्टील की चीजों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। 

3) लकड़ी 
जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इन्फेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस लकड़ी की वस्तुओं पर कम से कम चार दिनों का जिंदा रह सकता है। इस बीच इन चीजों के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा हो सकता है। 

Coronavirus and Surfaces: How Long Does COVID-19 Live on Surfaces?

4) मेटल/धातु 
इस अध्ययन के अनुसार, मेटल या धातु पर कोरोना का संक्रमण कम से कम पांच दिनों का चिपका रहता है। इसलिए इन चीजों की रोजाना सफाई करके आप संक्रमित होने से बच सकते हैं। 

5) कांच 
कांच की वस्तुओं पर कोरोना वायरस का संक्रमण चार दिनों तक रह सकता है। इसलिए आपको बेवजह अपने घर की वस्तुओं को भी छूने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो रोजाना इन्हें साफ करें। 

6) चीनी मिटटी की चीजों पर
अध्ययन में आगे बताया गया है कि चीनी मिटटी से बनी वस्तुओं पर कोरोना वायरस कम से कम पांच दिनों तक जीवित रह सकता है। अगर आपके घर में यह चीजें हैं, तो आपको इन्हें रोजाना साफ करना चाहिए। 

7) एल्यूमीनियम
शोधकर्ताओं के अनुसार, एल्यूमीनियम की चीजों पर कोरोना वायरस कम से कम दो घंटे जिंदा रह सकता है। यहो वजह है कि एक्सपर्ट्स रोजाना इन चीजों की सफाई की सलाह देते हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

Cleaning and disinfecting your home

8) लेटेक्स
ऐसा माना जाता है कि लेटेक्स से बनी चीजें जैसे कंडोम, ग्लव्स और पाइप पर कोरोना वायरस का संक्रमण कम से कम आठ घंटे तक जीवित रह सकता है। अगर आपके घर में ऐसी कोई चीजें है, तो उन्हें साफ करना न भूलें। 

9) टिश्यू पेपर
बहुत से लोग टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि टिश्यू पेपर पर कोरोना वायरस का संक्रमण कम से कम तीन घंटे तक जीवित रह सकता है। इसलिए टिश्यू का इस्तेमाल करते ही इसके सही तरीके से निपटान कर दें। 

10) कपड़ों पर
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस कपड़े पर पूरा एक दिन रह सकता है। अगर आप बाहर जा रहे है तो घर वापस आने के तुरंत बाद कपड़ों को गर्म पानी से जरूर धोएं। 

11) पैसों पर 
अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, पैसे पर वायरस लंबे समय तक जीवित नहीं रहता है क्योंकि ऐसी चीजों में रिक्त स्थान या छेद सूक्ष्म जीव को फंसा सकते हैं और इसे प्रसारित होने से रोक सकते हैं। 
 
12) पेपर
हाल ही में एक अध्ययन आया था जिसमें दावा किया गया था कि कोरोना वायरस अखबार के जरिये प्रसारित नहीं होता है। हालांकि आपको बार-बार अखबार को छूने से बचना चाहिए।

Web Title: COVID-19 : How long does Coronavirus survive on different surfaces like plastic, metal, iron, door, window, keyboard, glass, polythene, cardboard, wood

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे