लाइव न्यूज़ :

COVID chest pain symptoms: कोरोना से भी हो सकता है सीने में दर्द, इन 5 लक्षणों से करें पहचान, तुरंत कराएं जांच

By उस्मान | Updated: May 8, 2021 08:18 IST

सीने में दर्द को अक्सर दिल की समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है

Open in App
ठळक मुद्देसीने में दर्द को अक्सर दिल की समस्याओं से जोड़कर देखा जाता हैकोरोना से भी हो सकता है सीने में दर्दकिसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें

हर गुजरते दिन के साथ कोरोना वायरस घातक होता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में लक्षण भी बदल गए हैं। अब सिर्फ बुखार, खांसी या नाक बहना कोरोना के लक्षण नहीं रहे गए हैं। मरीजों में कई गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं जिनमें एक सीने में दर्द होना भी शामिल है।

जाहिर है सीने में दर्द होना कई आम समस्याओं का लक्षण हो सकता है लेकिन अब यह कोरोना का भी लक्षण है। सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपको कोरोना की वजह से सीने में दर्द हो रहा है। 

कोरोना की वजह से सीने में दर्द क्यों होता है?सीने में दर्द या बेचैनी जैसे लक्षण कोरोना के कई मरीजों में दिख रहे हैं जबकि यह लक्षण अन्य कई समस्याओं की वजह से भी हो सकते हैं। कोरोना के मामले में दर्द तेज हो सकता है और यह कोमल महसूस करा सकता है। 

इसके साथ आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि कोरोना के मामले में सीने में दर्द ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण के परिणामस्वरूप होता है और कभी भी अकेले नहीं होता है। कहा जा रहा है कि सीने में दर्द का अनुभव होने पर आपको तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए। 

सीने में दर्द के साथ खांसीसूखी खांसी कोरोना का एक लक्षण है। खांसी किसी व्यक्ति को बहुत अलग तरीके से प्रभावित कर सकती है। कोरोना के मामले में आपको सीने में दर्द के साथ खांसी भी हो सकती है। खांसने से न केवल सांस लेने में बाधा आती है, इससे पसलियों और छाती की गुहाओं के पास की मांसपेशियों के टूटने और फटने का कारण भी हो सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है।

निमोनिया के लक्षणनिमोनिया कोरोना की एक गंभीर समस्या है। निमोनिया एक जटिलता है जो फेफड़ों के अंदर मौजूद वायु थैली में सूजन के कारण होती है। इससे गुहा के अंदर तरल पदार्थ का निर्माण हो सकता है जो लक्षणों को बढ़ाता है। इससे आपको छाती में दर्द हो सकता है, जो रात में अधिक तीव्र हो सकता है।

फेफड़ों में सूजनसंक्रमण की दूसरी लहर के दौरान फेफड़े के संक्रमण की घटनाएं अब बढ़ रही हैं। कोरोना होने पर फेफड़ों में सूजन हो सकती है जिससे छाती के गुहाओं में असुविधा और दर्द का कारण बन सकती है। इस तरह के मामलों में एक्स-रे या सीटी-स्कैन की सलाह दी जाती है।

दिल की समस्या किसी भी तरह के हृदय रोग से पीड़ित या कोरोनरी धमनी की बीमारी में लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सीने में दर्द अक्सर हृदय की स्थिति का संकेत है। शरीर में तेजी से वायरल फैलने से माइलगिया और मायोकार्डिटिस और अन्य आक्रामक हृदय समस्याएं हो सकती हैं।

कोरोना आपके खून से भी फैल रहा हैकोरोना रक्तप्रवाह के माध्यम से फैलता है. ऐसा होने से यह pulmonary embolism का कारण बन सकता है। यह तब होता है, जब रक्त का थक्का टूट जाता है और फेफड़ों में फैल जाता है, जिससे सीने में दर्द होता है। गंभीर मामलों में इससे फेफड़ों में रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार