लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी, गुजरात में 119, महाराष्ट्र में 105 नए मामले...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 11:57 IST

ठाणे में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए, जिससे शहर में इस लहर के शुरू होने के बाद से संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई। नगर निकाय ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संबंधित केवल एक मौत दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी, गुजरात में 119, महाराष्ट्र में 105 नए मामले...

Covid 19 Cases in India: ठाणे में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए, जिससे शहर में इस लहर के शुरू होने के बाद से संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई। नगर निकाय ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संबंधित केवल एक मौत दर्ज की गई है। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 119 नए मामले सामने आए, जिससे उपचाराधीन मामलों की संख्या 508 हो गई, जबकि संक्रमण से किसी मौत की खबर नहीं आई। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 119 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 508 हो गई है। इनमें से 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 490 अन्य घर पर पृथकवास में इलाज करा रहे हैं।

वहीं ओडिशा में पिछले सात दिनों में कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए हैं। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया। इस अवधि के दौरान कुल 546 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 23 में वायरस की पुष्टि हुई। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के कुल 105 मामले सामने आए, जिनमें से 32 मामले मुंबई में सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,064 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। मंगलवार से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें कोल्हापुर, नवी मुंबई और डोंबिवली नागरिक क्षेत्र में एक-एक मौत की सूचना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम