लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccine: कोरोना के इलाज के लिए भारत में लॉन्च हुई FluGuard, एक गोली की कीमत ₹35

By उस्मान | Updated: August 5, 2020 10:15 IST

Coronavirus Vaccine in India: कोरोना के लिए यह एकमात्र ओरल दवा है और अगले हफ्ते तक बाजार में आ सकती है

Open in App
ठळक मुद्देयह एक एंटीवायरल दवा फेविपिराविर है जिजसे फ्लूगार्ड नाम से लॉन्च किया गया हैफ्लूगार्ड इस सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होगीफेविपिराविर 200 एमजी की एक गोली की कीमत 35 रुपये रखी गई

दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने कहा कि उसने कोविड-19 बीमारी के हल्के लक्षणों वाले मामलों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर (Favipiravir 200 mg) की 'फ्लूगार्ड' (FluGuard) ब्रांड नाम से पेशकश की है, जिसकी कीमत प्रति टैबलेट 35 रुपये है। सनफार्मा ने बताया कि फ्लूगार्ड इस सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होगी। 

फेविपिराविर क्या है

फेविपिराविर एकमात्र ओरल एंटी-वायरल उपचार है, जिसे भारत में हल्के से मध्यम कोविड-19 रोग के संभावित उपचार हेतु मंजूरी दी गई है। फेवीपिरवीर को मूल रूप से जापान के फुजीफिल्म होल्डिंग्स कॉर्प द्वारा ब्रांड एविगन के तहत इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए विकसित किया गया था।

फेविपिराविर की 'फ्लूगार्ड' की कीमत

लाइव मिंट के अनुसार, फेविपिराविर 200 एमजी की एक गोली की कीमत 35 रुपये रखी गई है. भारत में इसे कोरोना वायरस के हल्के लक्षणों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. सन फार्मा इंडिया के बिजनेस सीईओ कीर्ति गनोरकर ने कहा, 'हम फ्लूगार्ड को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने के लिए एक किफायती कीमत पर पेश कर रहे हैं, ताकि उनके आर्थिक बोझ में कमी आए।' 

उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को उपचार के अधिक विकल्पों की पेशकश करने की तत्काल आवश्यकता है। 

बड़े स्तर पर होगी आपूर्ति

इस दवा की पेशकश के साथ ही कंपनी ने 2019-20 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने क्षेत्र में बाजार के मुकाबले अधिक तेजी से वृद्धि करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए वह आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने, संयंत्रों के अधिकतम उपयोग और विक्रेताओं के साथ मिलकर काम करने पर जोर दे रही है, ताकि आपूर्ति लगातार जारी रहे। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप शांघवी ने कहा कि सन फार्मा आने वाले वर्षों में शोध और विकास (आरएंडडी) में निवेश जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक जेनरिक उद्योग में कंपनी की मजबूत स्थिति और भविष्य के लिए निरंतर निवेश से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस क्षेत्र में उनकी अग्रणी स्थिति बनी रही।  

फेवीपिरवीर और एक अन्य एंटी-वायरल ट्रीटमेंट, रेमेडिसविर, भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए सबसे अधिक मांग वाली दवाओं के रूप में उभरी हैं। 

भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 18.47 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 मृत्युदर में लगातार कमी आ रही है और यह 2.10 प्रतिशत पर आ गई है, जो पहले लॉकडाउन के बाद से सबसे कम है। 

मरने वाले 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक

उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 से मरने वाले करीब 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है। भारत में कोविड-19 के 12.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं , जो इस समय उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या के मुकाबले दोगुनी है।

मंत्रालय ने बताया, "28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोजाना प्रति 10 लाख आबादी पर 140 से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर रहे हैं। भारत कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए रोजाना प्रति दस लाख आबादी पर 479 नमूनों की जांच कर रहा है।"

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब