लाइव न्यूज़ :

COVID-19 vaccine human trials: 103 डिग्री बुखार, कंपकपी, बदन दर्द, बेहोशी, ह्यूमन ट्रायल के दौरान पहला टीका लगवाने वाले व्यक्ति ने शेयर किये अपने अनुभव

By उस्मान | Updated: July 8, 2020 15:18 IST

कोरोना के इलाज के लिए कई दवाओं का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, अमेरिका में पहला टीके लेने वाले व्यक्ति ने अपने अनुभव शेयर किये हैं

Open in App

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर के 547,120 लोगों के मौत के घाट उतार दिया है और 11,973,641 लोग संक्रमित हो गए हैं। कोरोना वायरस का अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है और दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक दिन-रात इसकी दवा और वैक्सीन खोजने में जुटे हैं। 

जाहिर है टीका या दवा बनाना कोई आसान काम नहीं है और यही वजह है कि सात महीने बाद बाद भी इसका स्थायी इलाज नहीं मिला है। टीके या दवा के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। वर्तमान में कोविड-19 का टीका बनाने के लिए चार अलग-अलग अध्ययन जारी हैं। इनमें दो चीन में, एक अमेरिका में और यूनाइटेड किंगडम में जारी है। इनमें से कुछ अध्ययन नैदानिक परीक्षण के तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। 

इयान हेडन पर हुआ सबसे पहला ट्रायलतीसरे चरण में वालंटियर को टेस्ट डोज दी जाती है और टीका पर उनकी प्रतिक्रियाओं की निगरानी की जाती है। अमेरिका के वैक्सीन रिसर्च सेंटर और फार्मा कंपनी मॉडर्मा द्वारा विकसित वैक्सीन की  पहले ही मानव परीक्षणों की शुरुआत हो चुकी है। इस वैक्सीन के ट्रायल सबसे पहले 29 वर्षीय इयान हेडन नाम के व्यक्ति पर किया गया है। 

टीका लगने के बाद चढ़ा तेज बुखारबताया जा रहा है कि इयान को टीका देने के बाद कई गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिली हैं। एसटीएटी मेडिकल जर्नी के अनुसार, टीका देने के केवल 12 घंटे बाद इयान को 39।5 डिग्री बुखार चढ़ गया था और बढ़ते-बढ़ते 103 डिग्री पर पहुंच गया। उसका बुखार इतना अधिक था कि उसे मेडिकल सेंटर ले जाना पड़ा और आपातकालीन विभाग से छुट्टी देने के बाद वह बेहोश हो गया।

डेली मेल के अनुसार, सिएटेल बायोटेक इंस्टीट्यूट में काम करने वाले इयान को जॉब के दौरान वैक्सीन के बारे में काफी कुछ मालूम था। उन्हें उनके एक कलीग ने ट्रायल प्रोग्राम में शामिल होने की बात कही। इस दौरान सबसे पहले कंपनी की तरफ से हेल्थ चेक-अप के लिए कॉल आया और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद कंपनी ने कहा था कि उनकी हालत बिगड़ सकती है। ऐसे खतरे में पड़ सकते हो, जिसे बताया नहीं जा सकता है।

वैक्सीन दिए जाने के बाद उन्हें शुरू के कुछ घंटे तक ऐसा लगा जैसे यह फ्लू का टीका है। इयान को थर्मामीटर से शरीर का तापमान बार-बार चेक करते रहने को कहा गया। लक्षणों को डायरी में लिखने की बात कही। कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा और 28 दिन बाद उन्हें दूसरा डोज दिया गया। 

लेकिन इस बार अनुभव पहले जैसा नहीं था। शरीर में बदलाव की शुरुआत पहले ही घंटे में हुई और हाथों में दर्द शुरू हुआ। रात को सोते समय अचानक कंपकंपी छूटने लगी। उन्हें नींद नहीं आई और धीरे-धीरे कई लक्षण दिखने शुरू हुए। सिर में और मांसपेशियों में तेज दर्द शुरू हुआ। बुखार बढ़ता गया और शरीर का तापमान 103 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

इमरजेंसी में जब चेकअप किया गया तो पता चला कि वैक्सीन के हाईडोज के कारण शरीर में इम्यून रिएक्शन हो गया है। धीरे-धीरे बुखार उतरा और अगले दिन सुबह सब कुछ सामान्य रहा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटमेडिकल किट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम