लाइव न्यूज़ :

COVID-19 update: बंगाल में कोरोना वायरस से 11 और असम में 5 मरीजों की मौत

By उस्मान | Updated: October 11, 2021 07:45 IST

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 760 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर रविवार को 15,76,337 हो गए

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर रविवार को 15,76,337 हुएछत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 19 नए मामलेअसम में कोविड-19 के 160 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 760 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर रविवार को 15,76,337 हो गए, जबकि 11 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 18,905 हो गयी। 

राज्य में 7,649 मरीज कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं और 15,49,783 संक्रमण मुक्त हो गए हैं। इनमें से 734 लोग शनिवार को इस बीमारी से स्वस्थ हुए। पश्चिम बंगाल में अभी तक कोविड-19 के लिए कुल 1,85,07,359 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में 6.41 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।  

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 19 नए मामलेछत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,05,530 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 13,570 बनी हुई है। राज्य में नौ और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल जाने तथा 20 लोगों के पृथक-वास का समय पूरा करने के साथ अब तक 9,91,755 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में 205 उपचाराधीन मरीज हैं। नए मामलों में दुर्ग से छह, रायपुर जिले से पांच मामले आए। पिछले दिन 13,943 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 13,290,737 नमूनों की जांच की जा चुकी है।  

असम में कोविड-19 के 160 नए मामले, पांच मरीजों की मौतअसम में 160 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर रविवार को महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 6,04,969 हो गयी, जबकि पांच मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,926 पर पहुंच गयी। 

कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 60 नए मामले आए। इसके बाद जोरहाट में 21, लखीमपुर में 12 और नागांव में 10 मामले सामने आए। सोनितपुर में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि बारपेट, जोरहाट और लखीमपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में 2,605 मरीज इस संक्रामक रोग का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,95,091 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।  

सिक्किम में कोविड-19 के 13 नए मामलेसिक्किम में रविवार को कोविड-19 के 13 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,667 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 388 पर बनी हुई है। 

संक्रमण के नए मामलों में से छह पूर्वी सिक्किम, पांच पश्चिमी सिक्किम और दो दक्षिण सिक्किम से सामने आए। राज्य में अब 268 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 30,694 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 292 नमूनों की जांच की गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!