लाइव न्यूज़ :

COVID 2nd wave symptoms: ब्लैक फंगस के अलावा कोरोना के मरीजों में दिख रहे ये 5 गंभीर लक्षण, तुरंत जांच कराएं

By उस्मान | Updated: May 15, 2021 07:41 IST

डायबिटीज के मरीजों को ब्लैक फंगस का अधिक खतरा है जो अंधेपन का कारण बन सकता है

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज के मरीजों को ब्लैक फंगस का अधिक खतरा यह फंगल इन्फेक्शन है अंधेपन का कारण बन सकता है लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लक्षण तेजी से बढ़े हैं। कोरोना के लक्षण हर लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को कोरोना का पहले ही जोखिम अधिक था लेकिन अब लक्षण बढ़ने से उनके लिए खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। डायबिटीज के रोगियों को संक्रमण की गंभीरता के साथ-साथ मृत्यु दर का भी अधिक जोखिम है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक क्यों है कोरोना

जाहिर है ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ने से इंसुलिन उत्पादन में कमी आ सकती है और इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। शुगर के मरीजों को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मुश्किल हो सकती है, ब्लड फ्लो कम हो सकता है और यहां तक ​​कि ठीक होने में भी काफी समय लग सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को वायरल लोड से लड़ने में मुश्किल हो सकती है और इसमें अन्य बीमारियों का भी खतरा हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को कोरोना की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना काल में डायबिटीज के मरीजों को कुछ लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। 

स्किन रैशेष और कोविड टोएजकोरोना की दूसरी लहर में अधिक असामान्य लक्षण जैसे कि त्वचा पर चकत्ते, सूजन और एलर्जी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को कोविड टोएज, कोविड नेल्स, पित्ती, लाल धब्बे जैसे लक्षण अनुभव किए जाने की अधिक संभावना है। शुगर के मरीजों में घाव ठीक होने में ज्यादा समय लगता है। इससे सूजन, लाल धब्बे, फफोले की संभावना बढ़ सकती है। 

कोविड निमोनियाशुगर के मरीजों के लिए निमोनिया एक गंभीर जोखिम कारक है। शुगर बढ़ने से सूजन और श्वसन समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड ग्लूकोज लेवल वायरस को शरीर में पनपने के लिए आसान बनाता है। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज पीड़ित लोगों के लिए जोखिम समान है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होती है, तो आपको जांच करानी चाहिए। 

ऑक्सीजन की कमीऑक्सीजन में गिरावट कोरोना के मरीजों में सबसे बड़ी जटिलताओं में से एक है। शुगर के मरीजों में इम्यून पावर कमजोर हो सकती है। इतना ही नहीं, उन्हें ऑक्सीजन की कमी और संबंधित लक्षणों से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है, जिसमें सांस फूलना, सांस की तकलीफ, सीने में दर्द शामिल हैं। हाइपोक्सिया यानी ऑक्सीजन लेवल कम होना डायबिटीज के मरीजों में देखा जाना वाला बड़ा लक्षण है। 

ब्लैक फंगसयह एक फंगल इन्फेक्शन है जिसका डायबिटीज के मरीजों को अधिक खतरा है। यह चेहरे की विकृति, सूजन, सिरदर्द और जलन का कारण बनता है। कोरोना से ठीक मरीजों में इसका खतरा अधिक है और यह अंधेपन का कारण भी बन सकता है। 

इस खतरनाक बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई शहरों में इसके उपचार के लिए अलग से सेंटर खोले गए हैं। हालांकि शुगर के मरीजों में यह समस्या पहले भी थी लेकिन अब अचानक इसके मामले बढ़ने लगे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडायबिटीजहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब