लाइव न्यूज़ :

COVID second wave: वायरस से लड़ने के लिए इन 5 तरीकों से इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत

By उस्मान | Updated: April 21, 2021 10:47 IST

महामारी के इस संकट में हर किसी को इन नियमों का पालन करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से बचाव के लिए इम्यून पवार को करें स्ट्रोंगहेल्दी डाइट और एक्ससाइज जरूरीमहामारी के दौरान तनाव से बचें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत सहित पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। रोजाना रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए कोरोना से जुड़े नियमों का पालना करना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। 

बेशक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन टीका लगवाने भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स कोरोना से बचाव के लिए घर पर रहना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार-बार हाथ धोना और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने की सलाह दे रहे हैं।

कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है और वैक्सीन भी कुछ असर नहीं कर रही है इसलिए अब आपको वायरस का सामना करने के लिए शरीर को मजबूत बनाना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह चीजें इम्यून पावर बढ़ाकर शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए मजबूत बना सकती हैं। 

पर्याप्त नींद लें यदि आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। रात को सोते समय शरीर गंभीर सक्रियता में बदल जाता है जो रोगजनकों को मारने में मदद करता है। नींद तब होती है जब शरीर कोशिकाओं की मरम्मत करता है। आपको कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। सोने से कम से कम दो घंटे पहले मोबाइल और टीवी से दूर रहें कैफीन युक्त पेय से बचें। 

माइंडफुलनेस का अभ्यास करेंथोड़ा बहुत तनाव शरीर के लिए अच्छा है लेकिन बहुत अधिक तनाव शरीर के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। रोजाना कम से कम दस मिनट माइंडफुलनेस अभ्यास करने से तनाव कम किया जा सकता है। इससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) कम होता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है। 

खाने में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करेंइम्यून सिस्टम को मजबूत करने के आसान तरीकों में से एक खाने में रंगीन चीजों को शामिल करना है। रंगीन खाने की चीजें जिंक और सेलेनियम के साथ विटामिन सी, डी, ई और ए जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल डैमेज को बेअसर करते हैं और डैमेज सेल्स और डीएनए की मरम्मत करके सूजन को शांत करते हैं। एक्सरसाइज करेंनियमित रूप से व्यायाम करना प्रतिरक्षा को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में शोर्ट टर्म स्ट्रेस eustress पैदा होता है, जो आपको लंबे समय तक मजबूत और अधिक लचीला बनाता है। एक्सरसाइज करने से रोगजनकों को मारने और इम्यून सेल्स को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। आप रोजाना एरोबिक एक्टिविटीज जैसे रनिंग, है इंटेंसिटी एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।

डाइट में फाइबर शामिल करेंअगर आपकी आंतें मजबूत हैं, तो समझ लें कि आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा। आंत के बैक्टीरिया को फाइबर पसंद है। फाइबर पेट और आंत को मजबूत बनाने का काम करता है और इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। जब पेट को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता है, तो शरीर में संक्रमण को रोकने की क्षमता कम हो जाती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”