अभी भी है मौका, जल्दी सुधार लो ये 25 गलतियां, वरना वायरस की चपेट में आने से कोई नहीं बचा पाएगा

By उस्मान | Published: May 14, 2020 12:09 PM2020-05-14T12:09:28+5:302020-05-14T13:15:34+5:30

लाख समझाने के बावजूद अधिकतर लोग यह गलतियां कर रहे हैं

Coronavirus precaution tips: 25 mistakes that can cause Covid-19 in Hindi, tips and guidelines that can prevent you from coronavirus | अभी भी है मौका, जल्दी सुधार लो ये 25 गलतियां, वरना वायरस की चपेट में आने से कोई नहीं बचा पाएगा

अभी भी है मौका, जल्दी सुधार लो ये 25 गलतियां, वरना वायरस की चपेट में आने से कोई नहीं बचा पाएगा

इस बात को अच्छी तरह समझ लीजिये कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए कोई दवा या टीका अभी तक नहीं बना है। इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है खुद को संक्रमित लोगों से बचाकर रखना। यही वजह है कि इसे फैलने से रोकने के लिए पूरी दुनिया में लॉकडाउन किया गया है।

लाख समझाने के बावजूद कुछ लोग इस बीमारी को मजाक में ले रहे हैं और जारी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जी आपको जल्दी से कोरोना का मरीज बना सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह पढ़ें, समझें और इन पर अमल करें, वरना आपको ईश्वर भी नहीं बचा सकता है। 

1) कोरोना वायरस को माजक में लेना। यह खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 
2) हाथों को पानी और साबुन से नहीं धोना। ऐसा नहीं करने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है। 
3) हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक नहीं धोना, क्योंकि ऐसा नहीं करने से वायरस हाथ में चिपका रहता है। 
4) खुले में छींकना। इससे फैलने से रोकने के लिए आपको मुंह पर कपड़ा या कोहनी रखकर छींका चाहिए। 
5) खुले में खांसना। ऐसा करने से यह वायरस फैल सकता है इसलिए मुंह को कवर रखें। 

6) अपने हाथों से मुंह को छूना। ऐसा करने से आपकी आंख, मुंह या नाक द्वारा वायरस शरीर में जा सकता है। 
7) इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, देखा गया है लोग लॉकडाउन का सही तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 8) लोग घर से बाहर जाते समय कई सतहों को अभी भी छू रहे हैं, ऐसा करने से बचें। 
9) भीड़ वाले स्थान पर जाना। लॉकडाउन के बावजूद लोग भीड़ में जा रहे हैं, जो महंगा साबित हो सकता है। 
10) बुजुर्ग लोगों के साथ रहना, फिलाहल उन्हें अलग रहने दें क्योंकि बुजुर्गों का इसका सबसे अधिक खतरा है। 

11) बीमार होने पर भी बाहर घूमना। आपकी यह गलती दूसरे लोगों को भी चपेट में ले सकती है। 
12) क्वारंटाइन में नहीं रहना, इस वायरस के लक्षण कम से कम 15 दिनों में नजर आते हैं। इस दौरान क्वारंटाइन होना जरूरी है। 
13) लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। 
14) फेस मास्क नहीं लगाना। यह गलती आपको और आपसे मिलने वालों को ले डूबेगी। 
15) हाथ मिलाना। अभी भी लोग यह गलती कर रहे हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि इससे आप एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। 

16) गले मिलना। इतना समझ लो कि अब यह तरीका प्यार जताने का नहीं बल्कि दुश्मनी निभाने का हो गया है। 
17) लक्षण ठीक हुए बिना घर से बाहर निकलना। यह बहुत बड़ी गलती है, हाथ जोड़कर विनती है ऐसा करने से बचें। 
18) मोबाइल को सैनिटाइज नहीं करना। आपको पता होना चाहिए कि कोरोना स्क्रीन पर तीन दिन तक चिपका रहता है। 
19) नाक में उंगली डालना। अब आपको इस गन्दी आदत से छुटकारा पा लेना चाहिए। 
20) आँखों को रगड़ना। आंख में खुजली होने पर उनमें उंगली न लगायें बल्कि किसी साफ कपड़े से साफ करें। 

21) बहुत से लोग बीमार होने पर अभी भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है। 
22) लाख समझाने के बावजूद लोग अभी भो रोजाना बेवजह कुछ चीजों को टच कर रहे हैं। 
23) यह वायरस अधिक उम्र के लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, इससे बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर ही रहे। 
24) अगर आप सांस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
25) पब्लिक पैलेस में नाक से कफ निकालना। ऐसा करना बंद कर दें और सड़क पर थूकने से भी बचें।  

English summary :
Despite explaining a million times, some people are taking coronavirus pandemic casually. We are giving you some reasons that can make you a patient of corona quickly. Read them well, understand them and follow them, otherwise even God cannot save you.


Web Title: Coronavirus precaution tips: 25 mistakes that can cause Covid-19 in Hindi, tips and guidelines that can prevent you from coronavirus

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे