लाइव न्यूज़ :

कोरोना के नए लक्षण : आंतों को ब्लॉक कर सकता है कोरोना, मल पास नहीं होने की समस्या को न करें नजरअंदाज

By उस्मान | Updated: March 13, 2021 09:03 IST

कोरोना वायरस के लक्षण : कोरोना का नए रूप सामने आने के बाद लक्षणों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देतेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के नए लक्षणनए कोरोना वायरस से बढ़े हैं अजीब लक्षणलक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं

कोरोना वायरस को एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन इसके लक्षण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सिर्फ खांसी, बुखार या थकान इसके लक्षण नहीं रह गए हैं। कोरोना के नए रूप सामने आने के बाद अजीब लक्षणों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

मुंबई में डॉक्टरों ने कोरोना के मरीजों में कोरोना वायरस के नए और असामान्य लक्षण पाए हैं, जो श्वसन तंत्र से बिल्कुल भी संबंधित नहीं हैं। मल पास नहीं होने की समस्या को अब तक कब्ज समझा जा रहा था लेकिन यह समस्या आंतों में ब्लॉकेज होने की वजह से भी हो सकती है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जन डॉक्टर मुफ़ज़ल लकड़ावाला ने हाल ही में कोरोना के चार ऐसे मामलों का सामना किया जहां रोगियों को आंतों की रुकावट यानी आंतों में ब्लॉकेज थी। इसकी वजह से मरीज को मल पास करने में परेशानी हो रही थी। आंतों में ब्लॉकेज होने की वजह से छोटी या बड़ी आंत से भोजन या तरल पदार्थ पास नहीं हो रहे थे। यह सभी कोरोना पॉजिटिव थे।

डॉक्टर के अनुसार, कोरोना वायरस के नए रूप अलग-अलग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण दिखा रहे हैं जैसे कि दस्त, पेट में दर्द और यहां तक कि आंतों में रुकावट होना। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दस्त को बार-बार होने वाले लक्षण के रूप में देख रहे हैं। लेकिन चार मामलों में से एक 37 वर्षीय व्यक्ति हल्के पेट दर्द और मल पास करने में असमर्थता की शिकायत लेकर आया था।  

इनका टेस्ट करने पर पता चला कि ये पॉजिटिव हैं। इस मामले का निदान करने वाले रिलायंस अस्पताल के डॉक्टर प्रणव मेहरोत्रा ने कहा कि उनका एंटीवायरल दवाओं के साथ इलाज किया जा रहा है।

हाल ही में मिले कोरोना के ये अजीब लक्षण

आई की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी द्वारा सूचीबद्ध लक्षणों के अलावा डॉक्टरों को मरीजों में कई अजीब लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टरों का मानना है पिछले महीनों में कोरोना के कई अजीब लक्षण देखने को मिले हैं।

मुंह के छालेंजबकि 'कोविड टंग' कोरोना का एक आम लक्षण है लेकिन डॉक्टर अब मुंह के छालों, चकत्ते, उभरे हुए धक्कों जैसे लक्षणों के साथ आने वाले मामलों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं, जो बुखार सहित कोरोना के अन्य लक्षणों से मेल खाते हैं।

कोविड फिंगरत्वचा, उंगलियों और पैर की उंगलियों पर सूजन के अधिक से अधिक मामले दुनिया भर में बताए जा रहे हैं। यह विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। कोविड फिंगर में आपको हाथ और पैर की उंगलियों में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि छोटे बच्चों में यह लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं। 

Hives and urticariaत्वचा पर चकत्ते बनना शुरुआती दिनों में कोरोना का संकेत हो सकता है। इस तरह के लक्षण सप्ताह तक भी रह सकते हैं। त्वचा पर पित्ती तलवों, हथेली पर शुरू हो सकती है और धीरे-धीरे त्वचा के अन्य भागों में फैल सकती है। कई मामलों में, यह संवेदनशील भागों जैसे पलकें, होंठ पर भी तीव्र सूजन पैदा कर सकता है।

असामान्य थक्केबताया जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से शरीर में फैल सकता है, रक्त वाहिकाओं को जमा कर सकता है और नसों के माध्यम से स्वस्थ रक्त प्रवाह को बाधित कर सकता है। रक्त के थक्के युवा और स्वस्थ रोगियों को भी प्रभावित कर सकते हैं। थक्के बनने से हृदय, गुर्दे, यकृत सहित महत्वपूर्ण अंगों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

PASCकोरोना ठीक होने के बाद मरीजों को थकान जैसे लक्षणों का अनुभव होता है जिसे PASC कहा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं और उनसे अधिक उम्र के लोगों में तीव्र थकान, कमजोरी और संबंधित वायरल लक्षणों के कारण पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब