लाइव न्यूज़ :

COVID-19: अध्ययन में दावा, कोरोना से मृत्यु के खतरे को 63% तक कम कर सकती है गठिया की दवा Tofacitinib

By उस्मान | Updated: June 18, 2021 15:20 IST

बताया जा रहा है कि इस दवा ने कोरोना के मरीजों की मौत के जोखिम को 63% तक कम कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देइस दवा ने कोरोना के मरीजों की मौत के जोखिम को 63% तक कम कर दिया इस्तेमाल के लिए अभी नहीं मिली मंजूरी289 रोगियों पर किया गया परीक्षण

अमेरिका की बायोफर्मासिटिकल कंपनी 'फाइजर' ने गठिया (आर्थराइटिस) के इलाज के लिए 'टोफैसिटिनिब' (Tofacitinib) नाम की दवाई बनाई है, जो कोविड​​-19 निमोनिया के साथ अस्पताल में भर्ती वयस्क रोगियों में मृत्यु या श्वसन विफलता के जोखिम को कम करने में प्रभावी पाई गई है। बताया जा रहा है कि यह दवा मृत्यु या श्वसन विफलता को 63% तक कम कर सकती है। फाइजर कंपनी ने कोरोना के लिए वैक्सीन भी बनाई है। 

किस बीमारी के इलाज में सहायक है टोफैसिटिनिबवीदर डॉट कॉम के अनुसार, 'टोफैसिटिनिब' दवा Janus kinase इनहिबिटर नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंध रखती है। इसे अमेरिका में रुमेटीइड आर्थराइटिस, सोरियाटिक आर्थराइटिस और अल्सरेटिव कोलाइटिस सहित स्थितियों के इलाज के लिए अनुमोदित किया गया है।

289 रोगियों पर किया गया परीक्षणब्राजील में 15 स्थानों पर गंभीर कोविड-19 के साथ अस्पताल में भर्ती 289 रोगियों पर इस दवा की प्रभावकारिता का परीक्षण किया गया था। इनमें से आधे रोगियों को प्रतिदिन दो बार 10 मिलीग्राम प्लस देखभाल का मानक मिला जिसमें ग्लूकोकार्टिकोइड्स शामिल हैं, जबकि अन्य आधे को प्रतिदिन दो बार प्लेसीबो और 14 दिनों तक देखभाल के मानक निर्धारित किए गए थे।

मृत्यु या श्वसन विफलता को 63% तक कम करने में सहायकन्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित परिणामों से पता चला कि 28 दिनों के बाद, टोफैसिटिनिब ने मृत्यु या श्वसन विफलता को 63% तक कम कर दिया। टोफैसिटिनिब के रोगियों में, प्लेसबो (29 प्रतिशत) की तुलना में केवल 18.1 प्रतिशत में मृत्यु या श्वसन विफलता की घटना थी।

टोफैसिटिनिब समूह में मृत्यु 2.8 प्रतिशत रोगियों में हुई और 5.5 प्रतिशत प्लेसीबो समूह में हुई। टोफैसिटिनिब समूह में 14.1 प्रतिशत और प्लेसीबो समूह में 12 प्रतिशत में गंभीर दुष्प्रभाव हुए।

अभी नहीं मिली इस्तेमाल की मंजूरीशोधकर्ताओं ने कहा है कि टोफैसिटिनिब को कोरोना के उपचार के लिए दुनिया भर में किसी भी नियामक प्राधिकरण द्वारा उपयोग के लिए अनुमोदित या अधिकृत नहीं किया गया है और सक्रिय गंभीर संक्रमण वाले रोगियों में टोफैसिटिनिब का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब