लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वैज्ञानिकों का दावा, 4 दिन में कोरोना के मरीजों को सही कर रही है ये 2 अजीब दवाएं

By भाषा | Updated: May 18, 2020 15:55 IST

वैज्ञानिकों के इस दावे से दुनिया में कोरोना से निपटने के लिए एक नई उम्मीद जगी है

Open in App

कोरोना वायरस का खतरा कम होता नहीं दिख रहा है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 316,959 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1,864,194 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। हालांकि तमाम वैज्ञानिक इसकी दवा खोजने में जुटे हैं। दुनिया के बड़े से बड़े देश इस वायरस का इलाज नहीं खोज पा रहे हैं। 

अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, जर्मनी जैसे बड़े देशों के बाद अब बांग्लादेश ने इस वायरस के खिलाफ प्रभावी दवा खोजने का दावा किया है। बांग्लादेश के डॉक्टरों की एक टीम ने दावा किया है कि व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दो दवाओं ‘इवरमेक्टिन’ और एंटीबायोटिक दवा ‘डॉक्सीसाइक्लिन’ के  मिश्रण से कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण वाले रोगियों के उपचार में हैरान करने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। 

कोरोना वायरस विश्व में अब तक 316,959 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। बांग्लादेश की इस अनुसंधान टीम में देश के प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल थे। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब पूरी दुनिया कोविड-19 का तोड़ ढूंढ़ने में लगी है और अब तक सफलता न मिलने से विश्व के चिकित्सा विशेषज्ञ हताश हैं। 

बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बीएमसीएच) में मेडिसिन विभाग के प्रमुख, डॉक्टर मोहम्मद तारिक आलम ने कहा, ‘हमें शानदार परिणाम मिले हैं। कोविड-19 के 60 रोगियों को दो दवाओं का मिश्रण दिया गया और वे सभी ठीक हो गए।’ 

डॉक्टरों को मिले चमत्कारी परिणामआलम बांग्लादेश के जाने-माने चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों को आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रोटोजोआ रोधी दवा ‘इवरमेक्टिन’ की एक खुराक एंटीबायोटिक दवा ‘डॉक्सीसाइक्लिन’ के साथ देने के लगभग चमत्कारी परिणाम निकले। 

आलम ने कहा, ‘मेरी टीम ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को सिर्फ दो दवाएं दीं जिनको शुरू में श्वसन से जुड़ी तथा अन्य संबंधित समस्याएं थीं और जो बाद में संक्रमण की पुष्टि हुयी।’

चार दिन में ठीक कर देती हैउन्होंने दावा किया कि उनकी टीम द्वारा विकसित दवा का प्रभाव इतना है कि रोगी चार दिन के भीतर ही ठीक हो गए और दवा का उन पर कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। 

आलम ने कहा, ‘हमने उनसे (रोगियों) पहले कोविड-19 की जांच कराने को कहा और संक्रमित पाए जाने पर हमने उन्हें दवाएं दीं।।। वे चार दिन के भीतर ठीक हो रहे हैं।’

कोई साइड इफेक्ट भी नहींउन्होंने कहा, ‘अनुसंधान के तहत सभी मामलों में प्रक्रिया के अनुरूप पुन: या दूसरे परीक्षण में रोगियों के कोरोनामुक्त होने की पुन: पुष्टि हुई। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। आलम ने कहा, ‘‘हम दवा के मिश्रण के प्रभाव के बारे में 100 प्रतिशत आशावान हैं।’

मान्यता मिलने का इंतजारउन्होंने कहा कि वे संबंधित सरकारी नियामकों से संपर्क कर चुके हैं और अब कोविड-19 के उपचार के लिए दवा को मान्यता दिलाने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं से संबंधित कार्य को अंजाम दे रहे हैं। 

आलम ने कहा कि उनकी टीम एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लिए दवा के विकास पर एक पत्र तैयार कर रही है जो वैज्ञानिक समीक्षा और मान्यता के लिए आवश्यक है। 

आलम के सहयोगी डॉ। रबिउल मुर्शीद ने कहा कि गैर कोविड-19 अस्पताल होने के बावजूद बीएमसीएच में सीधे और परोक्ष तरीके से बड़ी संख्या में रोगी आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ये सभी उल्लेखनीय रूप से ठीक होकर चार दिन में कोरोनामुक्त हो रहे हैं और तीन दिन के भीतर उनके लक्षणों में 50 प्रतिशत की कमी आ रही है।’’ बांग्लादेश में अब तक कोरोना वायरस के 20,995  से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब