लाइव न्यूज़ :

COVID symptoms: 9 महीनों तक पीछा नहीं छोड़ते कोरोना के ये 4 लक्षण, जल्दी राहत पाने के 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: March 2, 2021 12:13 IST

कोरोना वायरस के लक्षण : जानिये इस तरह के लक्षणों से जल्दी राहत पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ते ये लक्षणलॉन्ग कोविड जैसे हैं ये लक्षणजीवनशैली में बदलाव कर पाई जा सकती है राहत

कोरोना वायरस के मामले बेशक थोड़े कम हो रहे हैं लेकिन इसके लक्षण लगातार और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। कोरोना के नए रूप सामने आने के बाद लक्षण तेजी से बढ़े और गंभीर हुए हैं। 

इस वायरस के आए हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इसे लेकर शोधकर्ताओं की चिंता कम नहीं हुई है। एक नए अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोरोना वायरस के कुछ लक्षण नौ महीनों तक आपको परेशान कर सकते हैं।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जामा पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, 234 कोरोना मरीजों पर किये गए शोध में पाया गया कि कोरों के लक्षण उन्हें लंबे समय तक परेशान करते रहे और कम से कम उन्हें नौ महीने तक इन लक्षणों का सामना करना पड़ा। 

अध्ययन में पाया गया कि कोरोना वायरस के लक्षण कई जटिलताओं का कारण बन सकते हैं, जो ठीक होने के बाद भी हफ्तों और महीनों तक चलते हैं। सबसे लंबे लक्षणों में थकान, गंध और स्वाद की भावना की हानि, ब्रेन फोग आदि हैं। चलिए जानते हैं वो लक्षण क्या हैं और उनसे कैसे राहत पाई जा सकती है।

कोरोना वायरस के लंबे समय तक चलने वाले लक्षण 

थकानथकान कोरोना का सबसे आम और प्रमुख लक्षणों में से एक है। चाहे आप कोरोना की प्रारंभिक अवस्था में या लंबे समय से जूझ रहे हों, लगभग हर दूसरे रोगी में थकान का निदान किया गया है। थकान से राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशिश करनी चाहिए। 

गंध या स्वाद की भावना कम होनाशोध में कई मरीजों ने वायरस से उबरने के बाद भी गंध और स्वाद की भावना के नुकसान की शिकायत की। यह लक्षण कोरोना होने के बाद भी नजर आ सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वायरस के कारण घ्राण इंद्रियों को होने वाले नुकसान के कारण हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए एक चम्मच अजवाइन के बीज को कपड़े या रुमाल में लपेटकर गहरी सांस लें और दिन में कई बार ऐसा करें।

ब्रेन फॉग ब्रेन फॉग  भी एक ऐसा लक्षण है, जो लंबे समय तक आपको परेशान कर सकता है। यह अक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी के विचारों और अभिव्यक्तियों को स्पष्ट करना मुश्किल है। इसमें मरीज जो कहना या बताना चाहते हैं, उसके बारे में सहज होने के बजाय चिंता से सोचते हैं। कुछ लोगों को बोलने में भी परेशानी हो सकती है।

ऐसे लोगों को कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर कम समय बिताना चाहिए। सकारात्मक सोच, तनाव कम करें। पर्याप्त नींद लें, रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लें। नियमित व्यायाम करें और शराब, धूम्रपान और कॉफी पीने से बचें।

रोजाना के काम करने में कठिनाईशोध में पाया गया कि कुछ लोगों को ठीक होने के बाद रोजाना का काम करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना लक्षणों में पाया गया कि मरीजों को दैनिक कार्यों को करने में क्षमता कम हो रही है। इससे जल्दी राहत पाने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए और डाइट में बदलाव करना चाहिए। आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार