लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन में चिंता-तनाव ने कम कर दी भूख?, ये 5 तरीके बढ़ाएंगे भूख, पेट भी रहेगा मस्त

By उस्मान | Updated: April 10, 2020 16:27 IST

Coronavirus side effects: कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच लोगों की खाने की इच्छा भी खत्म होती जा रही है

Open in App

कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया झेल रही है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू होने से लोग कई हफ्तों से अपने घरों में कैद हैं। घर में बंद रहने से लोगों को तनाव, चिंता, अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट आई जिसमें दावा किया गया कि लॉकडाउन के बीच मानसिक बीमारियों के मामलों में 20 फीसदी इजाफा हुआ है। अब एक एक और नए अध्ययन में बताया गया है कि गोवा में तनाव और घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

काउंसलर अदिति तेंदुलकर का कहना है कि बंद के दौरान इन दिनों चिंता, हताशा, दौरे, भूख कम होना, अवसाद, मिजाज बार-बार बदलना, अनिद्रा, डर और खुदकुशी के प्रयासों की प्रवृत्ति जैसे मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। 

वैसे भी भूख नहीं लगना एक गंभीर समस्या बन चुकी है, ऊपर से लॉकडाउन की चिंता ने स्थिति को और ज्यादा भयावह बना दिया है। आपको बता दें कि यह स्थिति से आपके शरीर में आवश्यक तत्वो की कमी हो सकती है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई बार डिप्रेशन की वजह से भी भूख लगना बंद हो जाता है और लॉकडाउन का तनाव इसका बड़ा उदहारण है। खैर, हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकार आप इस गंभीर स्थिति में भी अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं और पेट को दुरुस्त रख सकते हैं।

1) नींबू, अदरक, काली मिर्च का मिश्रण

अदरक और दस काली मिर्च लेकर उनको बारीक कूट लें। अब दोनों को मिला लें और इसमें एक ताजा नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें। अब इस मिश्रण में आपको एक चम्मच शहद मिलाना है। इस मिश्रण को खाने से आपका बिगड़ा हुआ पाचन तंत्र एकदम दुरुस्त हो जायेगा।

2) एक्सरसाइज करें

फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक्सरसाइज। हो सके तो कोई जिम ज्वाइन कर लें। इससे आपकी बॉडी की कैलोरीज बर्न होंगी और आपकी भूख बढ़ जाएगी। अगर आप बहुत ज्यादा पतले हैं तो एक्सरसाइज ना करें क्यूंकि इससे आपका वजन घटने लगेगा।

3) छाछ का करें सेवन

छाछ पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है। भोजन पचने की समस्या, पाचनतंत्र की खराबी, गैस आदि की समस्याओं में भी छाछ पीना लाभदायक होता है। छाछ में काला नमक मिलाकर पीने से पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और भूख लगने की क्षमता बढ़ जाती है।

4) खूब पानी पियें

पानी हमारे खाने को पाचाने में बहुत हेल्प करता है। दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर ज़्यादा पी सकते हैं तो 10-12 गिलास पियें। इससे खाना जल्दी पचेगा और भूख भी बढ़ जायेगी।

5) थोड़ा थोड़ा खायें

अक्सर देखा जाता है कि जो लोग बहुत ज्यादा लंच कर लेते हैं, उनको फिर शाम को भूख नहीं लगती। एक ही टाइम में सारा खाना खाने से बचें। अगर आप दिन में 3 बार खाते हैं तो आप इसे 4-5 बार में खायें| ऐसा करने से एक तो ज़्यादा खाना खाया जाता है और साथ ही बॉडी में भूख बनी रहती है। एक साथ खाने से मोटापा बढ़ जाता है और भूख लगना कम हो जाता है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब