लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 के पार, अब हवा के जरिये भी फैल रहा है वायरस

By भाषा | Updated: February 11, 2020 09:50 IST

अभी तक यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर ही दूसरे लोगों में फैल रह रहा था लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने पूरी दुनिया के लोगों की नींद उड़ा दी है। 

Open in App

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और इसके अभी तक 42,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को इससे 108 और लोगों की जान चली गई और 2,478 नए मामले सामने आए। आयोग के अनुसार इससे अब तक कुल 1,016 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 42,638 मामलों की पुष्टि हुई है। 

उसने बताया कि शनिवार को जिन 108 लोगों की जान गई उनमें से 103 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा बीजिंग, तिआंजिन, हीलोंगजियांग, अनहुइ और हेनान में इससे एक-एक व्यक्ति की जान गई है। वहीं कुल 3,996 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। 

उसने बताया कि सोमवार को 849 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 7,333 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 21,675 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है। हांगकांग में सोमवार तक इसके 42 मामले सामने आ चुके थे, जहां इससे एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। मकाउ में 10 और ताइवान में इसके 18 मामले सामने आए हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम भी सोमवार रात चीन पहुंची जो कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करेगी। कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। 

अभी तक यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर ही दूसरे लोगों में फैल रह रहा था लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने पूरी दुनिया के लोगों की नींद उड़ा दी है। 

एनटीडी के अनुसार, शंघाई के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि करोना वायरस अब हवा में मौजूद नमी में मिलकर फैलने लगा है और वह हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जा रहा है। बता दें कि सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स), खसरा, और एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा भी एरोसोल के माध्यम से फैलने में सक्षम हैं, जो एक विस्तारित अवधि के लिए हवा में रह सकते हैं। 

अभी तक यह वायरस दो तरीकों से फैल रहा था। पहला, पीड़ित व्यक्ति के साथ सीधे संपर्क में आने पर। इसमें संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसना और छींकना शामिल है। दूसरा, अगर पीड़ित व्यक्ति अपना मुंह, नाक या आंखों की झिल्लियों को हाथ लगाने के बाद किसी वस्तु को छूता है और उस वस्तु को दूसरा व्यक्ति छूता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से पास के व्यक्ति में संक्रमण पहुंचने की भी पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक विशेषज्ञ, जियांग रोंगमेंग ने हालिया सम्मेलन में कहा कि पर्यावरण के आधार पर, वर्तमान वैज्ञानिक आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोनोवायरस सतहों पर कई घंटों या पांच दिनों तक जीवित रह सकता है।  

हाल ही में शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के डेप्युटी हेड ने बताया कि 'एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि इससे सांस लेने के कारण संक्रमण हो रहा है। लोगों को साफ कह दिया गया है कि इस वायरस से बचने के लिए वह जरूरी उपाय अपनाएं और लोगों में जागरुकता बढ़ाएं।

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार