लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों का दावा, कोरोना वायरस से हो सकती है 4.5 करोड़ लोगों की मौत, दुनिया की 60 फीसदी आबादी आएगी चपेट में

By उस्मान | Updated: February 13, 2020 15:36 IST

यह दावा चीन के डॉक्टरों ने किया है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी प्रमुखों से आग्रह किया कि वे ऐसे आंकड़े जारी न करें जिनका कोई आधार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वायरस में 4 बिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित करने की क्षमताविश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा,ऐसे आंकड़े जारी न करें जिनका कोई आधार नहीं है

कोरोना वायरस दुनिया की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी को प्रभावित कर सकता है। हांगकांग के मेडिकल अधिकारीयों का कहना है कि बेशक इस खतरनाक वायरस की मृत्यु दर एक प्रतिशत है लेकिन जिस तेजी से यह वायरस फैल रहा है उससे अभी करोड़ों लोगों की मौत हो सकती है। 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिक हेल्थ मेडिसिन के अधिकारी प्रोफेसर गेब्रियल लेउंग ने कहा, 'अभी दुनिया की कुल आबादी 7 बिलियन से अधिक है। इस वायरस में 4 बिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित करने की क्षमता है। अगर इससे प्रभावित एक प्रतिशत लोगों की मृत्यु होती है, तो यह आंकड़ा करीब 45 मिलियन यानी 4.5 करोड़ होगा। 

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी प्रमुखों से आग्रह किया कि वे ऐसे आंकड़े जारी न करें जिनका कोई आधार नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि चीन में प्रत्येक दिन नए मामलों की संख्या घटने लगी है, जो पिछले आठ दिनों में से पांच में गिरावट आई है।

चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई। प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं। चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी। टीम ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

इधर जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था।

जहाज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है। जहाज पर कुल 1387 भारतीय मौजूद हैं जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में जापानी अधिकारियों ने जहाज को 19 फरवरी, 2020 से ही पृथक रखा हुआ है।’’ उसने कहा, ‘‘अभी तक चालक दल के दो भारतीय सदस्यों सहित 174 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सचीनवुहानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब