लाइव न्यूज़ :

COVID update: देश में कोरोना के मामले 1.23 करोड़, मृतकों की संख्या 1.64 लाख पार, क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन, जानें पूरा अपडेट

By उस्मान | Updated: April 3, 2021 12:47 IST

बताया जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक उफान पर होगा कोरोना वायरस

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल के मध्य तक उफान पर होगा कोरोना वायरस महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक मामले दर्द कोरोना ने तोडा पिछले छह महीने का रिकॉर्ड

भारत में कोरोना का प्रकोप दोबारा बढ़ने लगा है। देश में शुक्रवार को पिछले करीब साढ़े छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा 89,129 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.23 करोड़ हो गए हैं। 

मरने वालों की संख्या 1.64 लाख पारएक दिन में इस महामारी से 714 लोगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है। कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्टूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामलेमहाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किये गये जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। यहां रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है। वायरस से 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गयी है।

5.32 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार 24वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। अब भी 6,58,909 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.32 प्रतिशत है। 

अब तक 24,69,59,192 नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक दो अप्रैल तक 24,69,59,192 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 10,46,605 नमूनों की जांच शु्क्रवार को की गई। 

अब तक सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं।  

क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से आर्थिक स्थिति खराब होती है। हमें धैर्य के साथ कोरोना को हराना होगा। उन्होंने कहा कि स्थिति डरावनी हो चुकी है। राज्य मेंअगर यही हालात रहे तो लॉकडाउन से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अप्रैल मध्य तक पीक पर हो सकता है कोरोनाइस बीच वैज्ञानिकों ने एक गणितीय मॉडल का इस्तेमाल कर अनुमान जताया है कि देश भर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अप्रैल के मध्य चरम पर होगी. हालांकि मई अंत तक संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल समेत अन्य वैज्ञानिकों ने इस मॉडल का प्रयोग संक्रमण के मामलों में वर्तमान वृद्धि की प्रवृत्ति का अनुमान लगाने के लिए किया और पाया कि वैश्विक महामारी की जारी लहर में संक्रमण के रोजाना के नये मामले अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंच जाएंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब