लाइव न्यूज़ :

ICMR का खुलासा, इस शहर में कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं 2 लाख लोग

By उस्मान | Updated: March 25, 2020 09:44 IST

सबसे खराब स्थिति में तो यह आंकड़ा 10 मिलियन के आसपास तक बढ़ सकता है।

Open in App

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच देश के प्रमुख स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान आईसीएमआर ने दो मॉडल पेश किये हैं। आईसीएमआर ने बताया है कि कोरोना वायरस कितनी तेजी से फैल सकता है और कितनी संख्या को प्रभावित कर सकता है। इसमें एक मॉडल आशावादी और एक निराशावादी है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएमआर के इस अध्ययन से पता चलता है कि आशावादी मॉडल में यानी सबसे अच्छी स्थिति में दिल्ली के अंदर कोरोना वायरस का संक्रमण 2 लाख की संख्या को पार कर सकता है। अगर बात करें निराशावादी मॉडल की यानी सबसे खराब स्थिति में तो यह आंकड़ा 10 मिलियन के आसपास तक बढ़ सकता है।

इस आंकड़े का अंदाजा अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिसीज डायनेमिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी के रमन लक्ष्मीनारायण ने भी लगाया था। लक्ष्मीनारायण ने अनुमान लगाया था कि भारत में अंततः 1 मिलियन लोग मर सकते हैं जबकि संक्रमित होने वाली संख्या 300 मिलियन से अधिक हो सकती है। यह अध्ययन भारत द्वारा देशव्यापी तालाबंदी शुरू करने से पहले किया गया था।

आशावादी मॉडल में एक संक्रमित व्यक्ति 1.5 व्यक्तियों को संक्रमित करता है जबकि निराशावादी मॉडल में एक संक्रमित व्यक्ति चार लोगों को प्रभावित करता है। आशावादी मॉडल में फरवरी से लेकर 200 दिन बाद और निराशावादी मॉडल में 50 दिनों के भीतर संक्रमण उफान पर आता है। आशावादी मॉडल में जब संक्रमण उफान पर होता है तो इससे 1.5 मिलियन प्रभावित हो सकते हैं जबकि निराशावादी मॉडल में यह संख्या 10 मिलियन तक बढ़ सकती है।

अगर दिल्ली और केंद्र सरकार पर्याप्त कदम उठाने में सक्षम रहे, तो चीजें काफी भिन्न हो सकती हैं और दिल्ली के लिए आशावादी मॉडल तेजी से बदल सकता है। अगर लक्षण वाले 50% संक्रमित लोगों के लक्षण तीन दिनों के भीतर समाप्त हो जाते हैं, तो कुल संक्रमण व्यक्ति 200,000 तक ही रहेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह संख्या 10 मिलियन के आसपास तक बढ़ सकती है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में कोरोना वायरस से मौत के मामले 10 हो गये। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 519 हो गई। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत सोमवार को कोरोना वायरस से हुई जबकि पहले इस महामारी से मौत के सात मामले महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में दर्ज किये गये थे।

मंत्रालय की ओर से मंगलवार रात 8:15 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय मरीजों की संख्या 469 है जबकि 40 लोग ठीक हो चुके हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमितों में 43 विदेशी हैं और अब तक 10 मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत सोमवार शाम को हो गई। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।

मंत्रालय के मुताबिक केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 95 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं जबकि तीन विदेशियों सहित 89 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी हैं। राजस्थान में दो विदेशी सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं।

गुजरात में भी एक विदेशी सहित 33 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक विदेशी सहित 30 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हरियाणा में 28 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी हैं। वहीं पंजाब में 29 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 13 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु में दो विदेशी सहित 15 संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में नौ और आंध्र प्रदेश में आठ मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में सात-सात मामले सामने आए हैं।

जम्मू-कश्मीर में चार संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में भी एक विदेशी सहित चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हिमाचल प्रदेश और बिहार में तीन-तीन मामले और ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब