लाइव न्यूज़ :

Covid-19 effects: नवजातों के लिए काल साबित हो रहा है कोरोना, टीके नहीं लगने से बढ़ा मौत का खतरा

By भाषा | Updated: July 16, 2020 15:31 IST

WHO ने कहा है कि टीकाकरण प्रभावित होने से नवजातों पर कोरोना के मुकाबले मरने के खतरा बढ़ रहा है

Open in App

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया मुसीबत में है।  इस महामारी ने पूरे जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. अब इस खतरनाक वायरस का असर नवजातों पर भी पड़ने लगा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने कोविड-19 के कारण शिशु टीकाकरण में बड़े पैमाने पर आ रही कमी को लेकर बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज जन्म लेने वाले बच्चे को पांच साल की उम्र तक आते-आते सभी जरुरी टीके लग जाएंगे इसकी संभावना 20 प्रतिशत से भी कम है। 

82 देशों में टीकाकरण अभियान प्रभावितयूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और गावी द्वारा किए गए इस अध्ययन के अनुसार, जिन 82 देशों में सर्वे किया गया, उनमें से ज्यादातर में कोरोना वायरस महामारी के कारण टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। 

खसरा टीके के 30 से ज्यादा अभियान बंद गावी बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा साझेदारी में शुरू किया गया संस्थान है और दुनिया के करीब 60 प्रतिशत बच्चों के लिए टीका यही खरीदता है। सर्वे में यह बात सामने आयी है कि दुनिया में मीजल्स (खसरा) के 30 से ज्यादा अभियान या तो बंद हो चुके हैं या फिर उनके बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। 

टीके नहीं लगने से बच्चों के मरने का खतरा बढ़ाडब्ल्यूएचओ के महानिदेशक का कहना है कि सामान्य टीकाकरण नहीं हो पाने के कारण बच्चों के बीमारियों से मरने का खतरा कोविड-19 के मुकाबले ज्यादा है, जबकि इन बीमारियों से बचा जा सकता था। महामारी से पहले भी करीब 1.4 करोड़ बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा था और उनमें से ज्यादातर अफ्रीका महाद्वीप में हैं।  

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 586,839 लोगों की मौत हो गई और 13,692,609 लोग संक्रमित हो गए हैं। चीन से निकले इस वायरस का भी तक कोई इलाज नहीं मिला है. हालांकि कई दवाओं और वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है लेकिन यह नहीं का सकता है कि इसके पक्के इलाज के दवा कब तक आ पाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब